फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Interim arrangements started to provide relief to four colonies from sewerage problems.

Sonipat News: चार कॉलोनियों को सीवरेज समस्या से राहत देने को अंतरिम व्यवस्था शुरू

Sun, 12 Jul 2026 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Interim arrangements started to provide relief to four colonies from sewerage problems.
फोटो : साेनीपत में ककरोई रोड ​स्थित एसटीपी का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक
सोनीपत। मोहन नगर, बाबा कॉलोनी, कीर्ति नगर और कालूपूर में लंबे समय से बनी सीवरेज जाम और जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने अंतरिम व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। गांव लहराड़ा स्थित मिनी बाईपास पर मोटर लगाकर नई बिछाई गई सीवरेज लाइन के जरिये गंदे पानी को अस्थायी रूप से पम्पिंग स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। इससे चारों कॉलोनियों में जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ककरोई रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण शनिवार को मेयर राजीव जैन ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि ककरोई रोड पर मोटर लगाकर किए गए प्रयोग के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। मोटर शुरू होने के बाद एसटीपी तक पहले की तुलना में करीब दोगुनी मात्रा में सीवरेज का पानी पहुंच रहा है। इससे गोहाना रोड क्षेत्र में जलभराव की समस्या में भी कमी आई है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेयर ने पुराने औद्योगिक क्षेत्र का भी दौरा किया। विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर मिलने पर उन्होंने मौके पर ही डोजर मशीन और ट्रैक्टर मंगवाकर कूड़ा उठवाया तथा अधिकारियों को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पूरा
मेयर ने बताया कि लहराड़ा मिनी बाईपास से गुजरने वाली पुरानी सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मुख्य पम्पिंग स्टेशन तक पर्याप्त मात्रा में सीवरेज का पानी नहीं पहुंच पा रहा था। नई सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है जबकि डिस्पोजल का निर्माण अंतिम चरण में है। निर्माण पूरा होने तक मोटरों के माध्यम से सीवरेज की निकासी कर प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव रोकने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed