{"_id":"67702d49fa1ba9081e0677fa","slug":"intercity-express-will-be-operational-by-changing-train-numbers-from-the-new-year-sonipat-news-c-197-1-snp1008-129992-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नववर्ष से ट्रेन संख्या बदलकर होगा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नववर्ष से ट्रेन संख्या बदलकर होगा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन
Sat, 28 Dec 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे ने नई दिल्ली-अमृतसर रूट पर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या में 1 जनवरी 2025 से बदलाव करने का निर्णय लिया है। कोरोना काल से दिल्ली-अमृतसर रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 12460 व 12459 इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन अब 14680 व 14679 के रूप में किया जाएगा। फिलहाल दोनों ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ट्रेन संख्या 12460 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 6:15 बजे अमृतसर से अपनी यात्रा प्रारंभ कर सोनीपत के रास्ते दोपहर 2:10 बजे नई दिल्ली स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करती है। सोनीपत स्टेशन पर नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का दोपहर 12:50 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। वहीं ट्रेन संख्या 12459 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर 1:50 बजे नई दिल्ली से चलकर सोनीपत के रास्ते रात 10:25 बजे अमृतसर स्टेशन पर पहुंचती है। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर दोपहर 2:30 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। नए आगाज के साथ 1 जनवरी से दोनों ट्रेनों की संख्या बदलकर इनका ट्रेन संख्या 14680 व 14679 के रूप पर परिचालन किया जाएगा।
--
रेलवे ने 1 जनवरी से ट्रेन संख्या 12460 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस व 12459 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस की संख्या में परिवर्तन किया है। अब इन दोनों ट्रेनों का 14679 व 14680 के रूप में परिचालन किया जाएगा। फिलहाल दोनों ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे