फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Instructors and students questioned in the case of a student's drowning death.

Sonipat News: छात्र की डूबने से मौत के मामले में प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों से हुई पूछताछ

Sat, 23 May 2026 07:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 May 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Instructors and students questioned in the case of a student's drowning death.
फोटो :: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय में छात्र निशांत की श्रद्धांजलि सभा मे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में क्रिकेट प्रशिक्षक का पीजी डिप्लोमा कर रहे छात्र निशांत की स्वीमिंग पूल में डूबने से हुई मौत के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की गठित जांच कमेटी ने पड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को विवि में श्रद्धांजलि सभा में निशांत को श्रद्धांजलि दी गई।
साउथ दिल्ली के गौतम नगर स्थित हाउस नंबर-बी 200 निवासी निशांत गौतम (30) हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई से एक साल का डिप्लोमा कोर्स कर रहे थे। वह फिलहाल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहते थे। वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह नहाने के लिए तरणताल में गए थे। वहां पर जूबने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घटना के समय क्रिकेट व एथलीट के खिलाड़ी और तरणताल व क्रिकेट कोच भी परिसर में थे। निशांत गौतम अच्छे तैराक बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी डूबने से मौत के मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस पर विवि में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों से जुटाए जा रहे तथ्य
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सीनियर कंसल्टेंट स्पोर्ट्स प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग के नेतृत्व में गठित कमेटी घटनाक्रम की हर कड़ी को जोडऩे में लगी हुई है। हादसे के समय मौजूद विद्यार्थियों से विस्तार से पूछताछ की गई है, जबकि प्रशिक्षकों और अन्य संबंधित कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। टीम ने तैराकी कोच विनीत, क्रिकेट कोच अमित सरोहा, जूनियर कोच संजय सिंह से भी जानकारी जुटाई है। दो-तीन विद्यार्थियों से भी जानकारी ली गई है। कमेटी यह जानने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय हालात क्या थे? सुरक्षा प्रबंध कितने प्रभावी थे? विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी निष्पक्षता और गंभीरता से की जा रही है।

श्रद्धांजलि सभा में गमगीन हुआ परिसर
निशांत की मौत के बाद पूरे विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत छात्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कुलपति अशोक कुमार के साथ ही अन्य प्रोफेसर, प्रशिक्षक, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर निशांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कई विद्यार्थियों की आंखें नम दिखाई दीं। साथ पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि निशांत बेहद शांत, मिलनसार और मेहनती स्वभाव के थे।

क्रिकेट के सपनों को संवारना चाहते थे निशांत
निशांत को क्रिकेट से बेहद लगाव था। उनके साथियों के अनुसार वह भविष्य में अपनी खुद की क्रिकेट नर्सरी खोलना चाहते थे। जहां वह युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनके सपनों को नई उड़ान देना चाहते थे। वह अक्सर क्रिकेट को लेकर योजनाएं बनाया करते थे और खेल के प्रति उसका जुनून साफ दिखाई देता था। उनके इस अधूरे सपने को याद कर साथी छात्र भावुक हो गए।


हर तरफ बस निशांत की ही चर्चा
घटना के बाद खेल विश्वविद्यालय के हर कोने में निशांत की ही चर्चा हो रही है। छात्रावास से लेकर खेल मैदानों तक हर कोई इस हादसे से स्तब्ध नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि हमेशा मुस्कुराने वाला उनका साथी अब उनके बीच नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed