फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Instructions to police to conduct raids to control drugs

Sonipat News: नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को छापा डालने के निर्देश

Tue, 27 Aug 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Instructions to police to conduct raids to control drugs
सोनीपत के लघु सचिवालय में राष्ट्रीय समन्वय केंद्र (एनकोर्ड) की बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जिला में नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग छापा डालने की कार्रवाई कर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। सभी शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर आयोजित कर युवाओं को इसके नुकसान के बारे में बताएं। शिक्षा विभाग स्कूलों में प्रचार सामग्री लगवाए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार सोमवार को लघु सचिवालय में राष्ट्रीय समन्वय केंद्र (एनकोर्ड) की बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ प्रयास करें, ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके। नशे में फंसकर युवा खुद के साथ परिवार को भी बर्बादी के मार्ग पर ले जाते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग नशा मुक्ति केंद्रों व दवाइयों की दुकानों पर अभियान चलाकर जांच करे। नशा बेचने की जानकारी टोल फ्री ड्रग हेल्पलाइन नंबर-9050891508 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, कारागार अधीक्षक राजेंद्र सिंह, डीसीपी राहुल देव, एसडीएम अमित कुमार, नगराधीश रेणुका व डीए सुनील खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुख्ता व ठोस सबूत के साथ करें कोर्ट में पैरवी
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिह्नित व जघन्य अपराधों में शामिल अपराधियों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। ऐसे मामलों में गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। चिह्नित अपराध के तहत जो भी मामले सामने आते हैं, पुलिस विभाग व संबंधित अधिकारी उनकी गहनता से जांच कर रिपोर्ट तैयार करें। बैठक में मामलों से संबंधित बचाव साक्ष्य व तकनीकी कानूनी पहलुओं पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed