फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Instructions to improve the water drainage system

Sonipat News: पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Tue, 21 Jan 2025 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Jan 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Instructions to improve the water drainage system
फोटो 23: सोनीपत के खरखौदा में पानी निकासी को लेकर निरीक्षण करते एसडीएम डॉ. निर्मल नागर व नपा सच
खरखौदा। शहर में नालों की चल रही सफाई के कार्य व पानी निकासी की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने निरीक्षण किया। ड्रेन और बुच्चेश्वर तालाब का निरीक्षण करने के बाद एसडीएम ने नपा सचिव पंकज जून को पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसडीएम ने सोमवार को नपा कार्यालय से सचिव पंकज जून को साथ लेकर शहर के दौरे पर निकले। उन्होंने शहर में की जा रही नालों की सफाई का निरीक्षण किया। एसडीएम ने नपा सचिव को आदेश दिए कि यह भी सुनिश्चित हो कि दुकानदा फिर से अतिक्रमण न करें। इसके बाद एसडीएम ने बुच्चेश्वर तालाब पर बनाए जाने वाले पार्क का दौरा किया। जहां, निर्णय लिया गया कि यहां पर पार्क के बजाय तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। वहीं, यहां से गुजरने वाली ड्रेन से पानी निकासी करने के लिए इसे साफ करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

तालाब के सुंदरीकरण के लिए एमई व जेई को प्लान बनाने के निर्देश
पानी निकासी के लिए बुच्चेश्वर तालाब के सुंदरीकरण को लेकर एसडीएम ने नपा सचिव पंकज जून को पेपर पर वर्क दिखाने को कहा। उन्होंने सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को प्लान बनाकर उन्हें दिखाने की बात कही। उन्होंने कहा कि योजना ऐसी तैयार करें जिससे शहर की पानी निकासी की समस्या का स्थायी हल हो सके। इस दौरान लोगों ने एकत्रित होकर बुच्चेश्वर तालाब की जमीन पर कब्जे करने का आरोप लगाया। जिस पर एसडीएम ने नपा सचिव को जमीन की पैमाइश करवाने के आदेश दिए, ताकि जल्द कब्जे हटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली लाइन को लेकर जताई आपत्ति
कुछ समय पहले सोनीपत-सांपला मार्ग पर नए खंभे लगाकर बिजली लाइन बिछाई गई है। इससे सड़क संकरी हो गई है। ऐसे में एसडीएम ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जल्द ही इन खंभों को नालों की तरफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed