{"_id":"685465b8a49178eb8403b0f3","slug":"instructions-given-to-improve-cleanliness-system-at-district-level-yoga-place-sonipat-news-c-197-1-snp1008-138288-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिलास्तरीय योग स्थल पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिलास्तरीय योग स्थल पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने दिए निर्देश
Fri, 20 Jun 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के जटवाड़ा स्थित ऐतिहासिक खिजर मकबरा पर होने वाले जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्र
सोनीपत। जटवाड़ा स्थित ऐतिहासिक खिजर मकबरा पर 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम को लेकर नगराधीश डॉ. अनमोल ने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां कार्यक्रम करने का उद्देश्य इस ऐतिहासिक स्थल को नई पहचान दिलाना है।
वहीं, आयुष विभाग की ओर से गोहाना रोड स्थित हैबिटेट क्लब में सुबह योग प्रशिक्षण शिविर लगाकर लोगाें को योगाभ्यास करवाया गया। नगराधीश ने वीरवार शाम खिजर मकबरा पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने, पेयजल, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध करवाने के निर्देश दिए।
आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ यहां बनने वाले मंच, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बिजली निगम के अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान उचित बिजली व्यवस्था करवाने की बात कही।
विज्ञापन
दो अलग-अलग जगह लगेगी एलईडी
नगराधीश ने कहा कि लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि वह आराम से योग क्रियाएं कर सकें। दो अलग-अलग जगह एलईडी लगाई जाएंगी। इन पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का अभिभाषण प्रसारित होगा। 20 जून को कार्यक्रम स्थल पर पायलट रिहर्सल होगी। इसमें सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों, लोग योग क्रियाओं का अभ्यास करेंगे।
जिला और सभी ब्लॉक स्तर पर भी 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे। निरीक्षण के दौरान जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार सिंह, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमारी, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. रजनीश, डीपीई रामबीर, मनीष मौजूद रहे।