फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inspire Award Scheme: Now you can apply till 15 October

इंस्पायर अवार्ड योजना : अब 15 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Mon, 16 Sep 2024 07:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Inspire Award Scheme: Now you can apply till 15 October
सोनीपत। इंस्पायर अवॉर्ड योजना को लेकर जिले में आवेदन की धीमी गति को देखते हुए विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि को एक माह तक बढ़ा दिया है। इच्छुक विद्यार्थी अब 15 अक्तूबर तक अपने आइडिया भेज सकेंगे। पहले आइडिया भेजने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई थी। हालांकि रविवार तक जिला आवेदन के निर्धारित लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच सका है, अन्य कुछ जिलों की भी स्थिति यही है। इसे देखते हुए अंतिम तिथि को एक माह बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों का रुझान विज्ञान विषय के प्रति बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड योजना शुरू की थी। इसके तहत राजकीय व निजी विद्यालयों के छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय से संबंधित कोई पांच आइडिया भेजने थे। इसके लिए जिले से 1750 विद्यार्थियों के आवेदन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि अभी तक करीब 889 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। ऐसे में जिला निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे हैं। इसे देखते हुए आइडिया भेजने की अंतिम तिथि को 15 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्तूबर तक कर दी है। इससे विद्यार्थियों ने भी राहत महसूस की है। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि अंतिम तिथि बढ़ने का सभी को फायदा मिलेगा। जिला भी आसानी से निर्धारित लक्ष्य को पार कर सकेगा।
विज्ञापन

खंड स्तर पर दिया गया है आवेदन करवाने का लक्ष्य

इंस्पायर अवॉर्ड योजना में जिले से अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रतिभागिता कर सकें, इसको लेकर सभी खंडों को आवेदन करवाने का लक्ष्य दिया गया था। जिले भर से 1750 विद्यार्थियों को आवेदन करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके तहत सभी खंडों को 250-250 विद्यार्थियों के आवेदन करवाने के निर्देश दिए गए थे। जिले के राजकीय व निजी स्कूलों के विद्यार्थी योजना में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है योजना
इंस्पायर अवॉर्ड योजना शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का रुझान विज्ञान विषय के प्रतिभा बढ़ाना है। योजना के तहत निजी व राजकीय स्कूलों के छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों की तरफ से भेजे जाने वाले आइडिया में से सर्वश्रेष्ठ आइडिया चुने जाएंगे। प्रत्येक स्कूल से पांच आइडिया चयनित किए जाएंगे। जिला स्तर पर आइडिया चयनित होने पर मॉडल बनाने के लिए विद्यार्थी को खंड स्तर पर 10 हजार रुपये मिलेंगे। जिला स्तर से राज्य स्तर के लिए चयनित आइडिया पर मॉडल बनाने के लिए विद्यार्थी को 50 हजार रुपये मिलेंगे। श्रेष्ठ 60 आइडिया को राष्ट्रपति की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।


इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत अब तक बेहद कम आवेदन हुए हैं। इसे देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि एक माह बढ़ाकर 15 अक्तूबर तक कर दी है। पहले इसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर तक निर्धारित की गई थी। जिले से अब तक 889 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किए हैं। अधिक से अधिक विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन करें, इसको लेकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
- सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed