फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inspector of Food and Supplies Department suspended for getting bad wheat in depot

डिपो में खराब गेहूं मिलने के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर निलंबित

Thu, 26 Aug 2021 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Inspector of Food and Supplies Department suspended for getting bad wheat in depot
एफसीआई व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेती टीम। संवाद - फोटो : Sonipat
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मनाए गए अन्नपूर्णा उत्सव में गांव कथूरा स्थित राशन डिपो में खराब गेहूं मिलने के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गोहाना में नियुक्त इंस्पेक्टर रोहित कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा इसी मामले में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने डिपो व गोदाम में छापा मारा। टीम ने गोदाम में दबिश दी और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर पूरा रिकॉर्ड जांचा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 18 व 19 अगस्त को सरकार ने अन्नपूर्णा उत्सव मनाया था। इसके तहत राशन डिपो से एएवाई, बीपीएल और ओपीएच राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं मुफ्त में दिया गया था। इसके बावजूद 19 अगस्त को गांव कथूरा स्थित डिपो में कई बैग खराब गेहूं के पहुंच गए थे। इसके विरोध में ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए खाली बैग भी फूंके थे। अब मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोहाना में नियुक्त इंस्पेक्टर रोहित कुमार को निलंबित कर दिया है। विभाग ने बुधवार को सोनीपत के डीएफएससी कार्यालय को यह आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ इस मामले में मुख्यमंत्री उड़दनस्ता की टीम डीएसपी संदीप गुलिया के नेतृत्व में दोपहर बाद करीब दो बजे गांव कथूरा के डिपो में पहुंची। टीम ने वहां खराब गेहूं की जांच की। डिपो संचालक ने बताया कि उसी दिन गेहूं गोदाम में वापस चला गया था। इसके बाद उड़नदस्ते की टीम जींद रोड स्थित एफसीआई, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साझा गोदाम में पहुंची। यहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गेहूं के बारे में जानकारी मांगी। टीम ने गेहूं की जांच भी की, लेकिन जो गेहूं 19 अगस्त को डिपो में गया था, वह यहां नहीं मिला। इसके बाद टीम ने देर शाम तक अधिकारियों से पूछताछ की। टीम ने गेहूं के रखरखाव से लेकर उसे डिपो में पहुंचाने तक की जिम्मेदारी समेत अन्य बातों को लेकर पूछताछ की। इसके बाद देर शाम तक कार्यालय में बैठकर रिकॉर्ड की जांच की।
वर्जन
गोहाना में कार्यरत इंस्पेक्टर रोहित कुमार को विभाग ने सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है। इसको लेकर बुधवार को ही मुख्यालय से आदेश जारी हुए हैं। इसी अनुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

- सुरेंद्र अरोड़ा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक

जींद रोड पर खुले में बने गोदाम में गेहूं की जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम। संवाद

जींद रोड पर खुले में बने गोदाम में गेहूं की जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed