{"_id":"69c693b4242e5af3dc0880f7","slug":"inspections-of-domestic-gas-cylinders-at-dhabas-and-sweet-shops-are-unjustified-singla-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151534-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबों व मिठाई की दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों की जांच अनुचित : सिंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबों व मिठाई की दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों की जांच अनुचित : सिंगला
Sat, 28 Mar 2026 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिला व्यापार मंडल के जिला प्रधान संजय सिंगला ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा है कि छोटे ढाबों एवं मिठाई की दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडर के उपयोग को लेकर की जा रही छापेमारी पूरी तरह से अनुचित और अमानवीय है। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक तो छोटे व्यापारियों को समय पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं और उन पर कार्रवाई कर उनकी आजीविका पर संकट खड़ा किया जा रहा है। यह वर्ग पहले ही महंगाई और आर्थिक दबाव से जूझ रहा है ऐसे में इस प्रकार की कार्रवाई उनके लिए दोहरी मार साबित हो रही है।
उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि या तो इन दुकानदारों को नियमित रूप से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं या फिर जब तक गैस की आपूर्ति सुचारु नहीं होती तब तक इस तरह की छापेमारी पर रोक लगाई जाए।