फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   INSO's signature campaign begins regarding the conditions of the university

Sonipat News: विवि की अवस्थाओं को लेकर इनसो का हस्ताक्षर अभियान शुरू

Sat, 30 Aug 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
INSO's signature campaign begins regarding the conditions of the university
फोटो 23: सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मुरथल में बैठक के उपर - फोटो : samvad
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मुरथल में लगातार चल रही अनियमितताओं के निवारण के लिए इनसो ने बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से हस्ताक्षर अभियान शुरू करने की घोषणा की गई। छात्र नेता शुभम नैन के नेतृत्व में हिमांशु धनाना ने इनसो संगठन में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन

शुभम नैन ने हस्ताक्षर अभियान को लेकर बताया कि इनसो प्रतिनिधिमंडल विभिन्न समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय व सभी संबद्ध कॉलेजों के छात्रों से मुलाकात करेगा व पांच हजार विद्यार्थियों के हस्ताक्षर करवा कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं को दूर करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

शुभम नैन ने बताया कि आज विश्वविद्यालय में अनियमितताएं चरम पर हैं। सबसे बड़ी समस्या परीक्षा परिणाम की है। परीक्षा परिणाम घोषित करने की कोई भी नियमित समय सीमा नहीं है। विश्वविद्यालय में बिजली, पानी व सड़क खराब हालत में हैं। पीने के पानी को लेकर छात्रों को भटकना पड़ रहा है। छात्रों को इंटर्नशिप व प्लेसमेंट नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम नैन ने संबद्ध कॉलेजों के छात्रों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों से फीस जरूर लेता है लेकिन सौतेला व्यवहार उन छात्रों को झेलना पड़ता है। छात्रों को भटकना नहीं पड़े व प्रशासन उनकी जायज मांगों को पूरा करें इसलिए इनसो संगठन हस्ताक्षर अभियान के जरिए राज्यपाल तक अपनी बात पहुंचाएगी।

इस दौरान मनीष कटारिया, निखिल वर्मा, शुभम चौधरी, अमन अंसारी, साहिब प्रजापति, मुकुल, मोहित, साहिल, यक्ष, अनुराग, प्रिंस व रविंद्र भी मौजूद रहे।

फोटो 23: सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मुरथल में बैठक के उपर

फोटो 23: सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मुरथल में बैठक के उपर- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed