{"_id":"5f6f8f0f8ebc3e9bf6236458","slug":"innogeration-atal-canteen-agriculture-minister-sonipat-news-rtk575475970","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री ने किया अटल किसान मजदूर कैंटीन का उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री ने किया अटल किसान मजदूर कैंटीन का उद्घाटन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शनिवार को गोहाना की नई अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ कर खुद खाना भी खाया। इसके बाद बरोदा हलके में 16.74 करोड़ रुपये से अधिक की जल परियोजनाओं के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बुटाना में 3.33 करोड़ रुपये की लागत वाटर वर्क्स के नवीनीकरण व 1.05 करोड़ रुपये से तीन ट्यूबवेलों की आधारशिला रखी। उन्होंने नूरनखेड़ा में 2.98 करोड़ रुपये से वाटर वर्क्स के नवीनीकरण, 5.78 करोड़ रुपये से भावड़ में वाटर वर्क्स के नवीनीकरण और निजामपुर में 3.60 करोड़ रुपये की लागत से नहरी पानी आधारित जल परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सभी गांवों मेें जनसभा करके ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बरोदा हलके में हैफेड द्वारा करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से चावल मिल स्थापित की जाएगी। इससे धान उत्पादक किसानों को खासा लाभ होगा और उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। सरकार किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए तीन विधेयक लेकर आई है जो विपक्ष को हजम नहीं हो रहे हैं।
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि भाजपा ही बरोदा हलके के विकास को नई दिशा प्रदान कर सकती है। विकास की इस गति को थमने नहीं दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष एवं विधायक मोहनलाल बड़ौली ने बरोदा का विकास भाजपा की प्राथमिकता बताया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, योगेश्वर दत्त, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, एडवोकेट रजनीश मलिक, आजाद सिंह नेहरा, रणधीर लठवाल, भलेराम नरवाल, परमबीर सैनी, मदन मान, रविंद्र मोर, रीना शर्मा, रेणू सरपंच, महेंद्र मलिक, रविंद्र सांगवान, जसबीर वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।