{"_id":"68e0c0d7d2b115a6c909c894","slug":"innocent-child-s-cry-was-found-echoing-in-the-bushes-in-sonipat-the-girl-has-been-admitted-to-icu-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत हुई शर्मसार: सोनीपत में झाड़ियों में गूंजती मिली मासूम की किलकारी, बच्ची को SNCU में किया गया है भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत हुई शर्मसार: सोनीपत में झाड़ियों में गूंजती मिली मासूम की किलकारी, बच्ची को SNCU में किया गया है भर्ती
Sat, 04 Oct 2025 12:08 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:08 PM IST
सार
राई थाना पुलिस को सूचना मिली कि रूढ़े बाबा की मढ़ी के पास नवजात बच्ची पड़ी है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। आसपास पता करने पर बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
मासूम बच्ची
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रूढ़े बाबा की मढी के पास झाड़ियों में नवजात बच्ची बेसहारा हालत में मिली है। मासूम की रोने की आवाज सुनकर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम बच्ची की स्वास्थ्य जांच कर रही है। फिलहाल बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है।
विज्ञापन
राई थाना पुलिस को सूचना मिली कि रूढ़े बाबा की मढ़ी के पास नवजात बच्ची पड़ी है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। आसपास पता करने पर बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। डॉक्टरों ने नवजात को विशेष नवजात शिशु इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती किया है, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मासूम को इस हालत में छोड़ जाना मानवता को शर्मसार कर देने वाला कृत्य है। पुलिस आसपास के इलाके की छानबीन कर रही है और बच्ची के माता-पिता की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि समाज में इस तरह की घटनाएं न केवल इंसानियत को आहत करती हैं, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करती हैं कि आखिर क्यों मासूमों को जन्म के साथ ही जिंदगी और मौत की जंग में धकेल दिया जाता है।
विज्ञापन