फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Innocent child dies due to electric shock, family members create ruckus in hospital for dead body

Sonipat News: करंट लगने से मासूम की मौत, शव के लिए अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Wed, 11 Jun 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies due to electric shock, family members create ruckus in hospital for dead body
फोटो 10: सोनीपत के गांव कुमासपुर में करंट लगने से बच्चे की मौत के मामले में निजी अस्पताल में प
सोनीपत। गांव कुमासपुर में करंट लगने से ढाई साल का मासूम झुलस गया। परिजन उसे लेकर मुरथल रोड स्थित निजी अस्पताल गए, जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव मांगा तो अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देने की बात कहकर शव देने से मना कर दिया। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के गांव बामन निवासी मुन्ना अहमद का परिवार 12 साल से गांव कुमासपुर में रहता है। परिवार पट्टे पर जमीन लेकर किसानी करता है। सोमवार देर शाम को परिवार के सदस्य खेत में तोरई तोड़ रहे थे।
विज्ञापन

मुन्ना अहमद का ढाई साल का बेटा खुशनूर खेलते हुए खेत में पड़े तार को पकड़ लिया। उसमें करंट होने की वजह से वह झुलसने के साथ बेसुध हो गया।
परिजन उसे लेकर मुरथल रोड स्थित निजी अस्पताल गए, जहां पर करीब एक घंटा उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत होने पर अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बहालगढ़ थाना पुलिस को दे दी। बच्चे के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से शव देने की मांग की। इस पर चिकित्सक ने पुलिस को सूचना देने व पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने की बात कही तो परिजनों ने हंगामा करते हुए शव लेने पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सदस्य बिना पोस्टमार्टम करवाए शव लेकर जाना चाहते थे। इसी बीच बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उनको शांत किया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

फोटो 10:  सोनीपत के गांव कुमासपुर में करंट लगने से बच्चे की मौत के मामले में निजी अस्पताल में प

फोटो 10: सोनीपत के गांव कुमासपुर में करंट लगने से बच्चे की मौत के मामले में निजी अस्पताल में प

फोटो 10:  सोनीपत के गांव कुमासपुर में करंट लगने से बच्चे की मौत के मामले में निजी अस्पताल में प

फोटो 10: सोनीपत के गांव कुमासपुर में करंट लगने से बच्चे की मौत के मामले में निजी अस्पताल में प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed