{"_id":"6898e97b6abf033024013e64","slug":"inld-women-in-charge-invited-for-the-felicitation-ceremony-to-be-celebrated-in-rohtak-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140575-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इनेलो महिला प्रभारी ने रोहतक में मनाए जाने वाले सम्मान समारोह का दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: इनेलो महिला प्रभारी ने रोहतक में मनाए जाने वाले सम्मान समारोह का दिया न्योता
Mon, 11 Aug 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21: सोनीपत में खरखौदा हलके के एक गांव में ग्रामीणों को संबोधित करती इनेलो महिला प्रभारी स
खरखौदा। इनेलो महिला प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल 36 बिरादरी के मसीहा रहे। उन्होंने सारी जनकल्याणकारी नीतियां बनाई। कर्ज माफी, बस पास, जच्चा बच्चा सम्मान राशि, कन्यादान योजना व खराब फसल का मुआवजा सभी उनकी दूरगामी सोच का नतीजा है।
इनेलो महिला प्रभारी सुनैना चौटाला ने खरखौदा हलके के विभिन्न गांवों में जाकर 25 सितंबर को रोहतक में मनाए जाने वाले सम्मान दिवस समारोह में पहुंचने के लिए लोगों को न्योता दिया। वह गांव बरोणा, खुर्मपुर, पाई, किडोली, सोहटी, गोपालपुर, रोहणा, मटिंडू, छिनोली, थाना खुर्द व थाना कलां में पहुंची। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल परिवार को हमेशा पुराने रोहतक ने ताकत दी है।
आज किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला, युवा सरकार की जनविरोधी नीतियों से दुखी है। सरकार ने बिजली के रेट बढ़ा दिए हैं। सिलिंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल के दामों ने गरीब आदमी की कमर तोड़ दी है। खाद की कालाबजारी के कारण किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। लोगों को खाद लेने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है।