{"_id":"6123f9f78ebc3e79d1361962","slug":"inld-to-honor-olympic-players-in-jind-rally-sonipat-news-rtk621775297","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : जींद रैली में ओलंपियनाें को सम्मानित करेगी इनेलो, खिलाड़ियों के घर जाकर दे रहे पहुंचने का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : जींद रैली में ओलंपियनाें को सम्मानित करेगी इनेलो, खिलाड़ियों के घर जाकर दे रहे पहुंचने का न्योता
सार
कर्ण चौटाला ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के जन्मदिवस पर 25 सितंबर को जींद में इनेलो की रैली में टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करके घर लौटे सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी खिलाड़ियों के घर पर जाकर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने ओलंपियन बजरंग पूनिया, सुमित कुमार व रवि दहिया के घर जाकर रैली में होने वाले सम्मान समारोह में पहुंचने का न्योता दिया।
विज्ञापन
सोनीपत में बजरंग पूनिया के घर उसके परिजनों से मुलाकात करते भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनेलो आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रभारी एवं भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष कर्ण चौटाला ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के जन्मदिवस पर 25 सितंबर को जींद में इनेलो की रैली की जाएगी। इसमें टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करके घर लौटे सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी खिलाड़ियों के घर पर जाकर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
कर्ण चौटाला सोमवार को इनेलो जिला कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने ओलंपियन बजरंग पूनिया, सुमित कुमार व रवि दहिया के घर जाकर रैली में होने वाले सम्मान समारोह में पहुंचने का न्योता दिया। उन्होंने सरकार की खेल नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वास्तव में खिलाड़ियों के लिए सबसे बेहतर खेल नीति पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने वर्ष 2000 में लागू की थी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग जनता के बीच में नहीं जा सकते, वे राजनीतिक व्यक्ति नहीं होते।
विज्ञापन
किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि सरकार किसानों के हित में कोई फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला सरकार के खिलाफ तीसरा मोर्चा तैयार करने की कवायद में जुटे हुए हैं। जल्द ही देश में ऐसी परिस्थितियां पैदा होगी, जिससे देश में सत्ता परिवर्तन होगा।
विज्ञापन
कर्ण चौटाला ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा शुरू किए गए आंदोलन को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। ऐसे में सरकार से जनता का विश्वास अब समाप्त हो चुका है। इस दौरान जिला अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण मलिक, कर्ण चहल, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन एडवोकेट बालकिशन शर्मा, फूलकंवार चौहान, जितेन्द्र नांदल, कुणाल गहलावत, अशोक राणा, धर्मपाल राठी, डां. अनिल, आशीष मलिक, भगत सिंह, अशोक कौशिक, राजेश पलड़ा, शांतनु त्यागी, संजू आंतिल, प्रमोद आदि लोग मौजूद रहे।