फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   INLD supports protest against shifting of maternity centre

Sonipat News: जच्चा-बच्चा केंद्र की शिफ्टिंग के खिलाफ धरने को इनेलो का समर्थन

Sat, 07 Feb 2026 05:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
INLD supports protest against shifting of maternity centre
फोटो : सोनीपत के गांव भटाना जाफराबाद ​स्थित पीएचसी में धरना दे रहे ग्रामीणों को समर्थन देने पहु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव भटाना जाफराबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जच्चा-बच्चा केंद्र शिफ्ट न होने देने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। इनेलो की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी शनिवार को पीएचसी परिसर में चल रहे धरने पर ग्रामीणों को समर्थन देने पहुंचे।
इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि डिलीवरी केंद्र को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा। सरकार चोरी-छिपे सरकारी स्कूलों व अस्पतालों को बंद कर रही है। सरकार एक तरफ जनता पर करों का बोझ डाल रही है तो दूसरी तरफ मूलभूत सुविधाएं छीन रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण की मांगों को नहीं माना गया तो इस आंदोलन में इनेलो अहम भूमिका निभाएगी। इस मौके पर सरपंच और ग्रामीणों ने मांग पत्र इनेलो जिला अध्यक्ष को सौंपा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस मुद्दे पर अगर सरकार ने सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो विधानसभा में भी आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हलका अध्यक्ष गोपाल जाजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजीत नैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक मलिक, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दलबीर रतनगढ़, जितेंद्र माछरी, साबर मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed