फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   INLD can form alliance with any party to defeat BJP: Omprakash Chautala

भाजपा को हराने के लिए इनेलो किसी भी पार्टी से कर सकती है गठबंधन : ओमप्रकाश चौटाला

Fri, 19 May 2023 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
INLD can form alliance with any party to defeat BJP: Omprakash Chautala
फोटो 26- पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि उनका प्रदेश में किसी भी पार्टी से राजनीतिक द्वेष नहीं है। भाजपा को हराने के लिए इनेलो किसी भी पार्टी से गठबंधन कर सकती है। जो पार्टी जनहित की बात करेगी, उसके साथ गठबंधन से उन्हें कोई एतराज नहीं है।वे वीरवार को ईदगाह कॉलोनी के सामने संतोष गार्डन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार जिन बुजुर्गों की पेंशन काट रही है, इनेलो की सरकार आने पर उन बुजुर्गों की पेंशन ब्याज सहित लौटाई जाएगी। सरकार आने पर बुजुर्गों की पेंशन 7500 रुपये प्रति माह की जाएगी। यही नहीं बेरोजगारी को खत्म करने के लिए बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों के साथ किए जा रहे कृत्य की निंदा की। उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों के लिए जान तक न्योछावर करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार ने ही खिलाड़ियों को मान-सम्मान व नकद इनाम देने की शुरुआत की थी। कर्णम मल्लेश्वरी ने जब भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतकर देश की धरती पर कदम रखा था तो इनेलो सरकार ने उन्हें 25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसके बाद से प्रदेश के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक जीते हैं और यह सिलसिला आज तक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश चौटाला ने हैरानी जताते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार ने कोई विकास नहीं किया। प्रदेशभर में सड़कें टूटी पड़ी हैं। अस्पतालों में चिकित्सक नहीं हैं और किसानों के लिए खाद व बिजली नहीं है। इसके बावजूद प्रदेश कर्ज के बोझ तले दबा है। कर्मचारियों को देने के लिए सरकार के पास तनख्वाह नहीं है। ऐसे में प्रदेश केवल रामभरोसे चल रहा है। जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह परेशान है। इस दौरान जिला अध्यक्ष कृष्ण मलिक, आशीष जैन, ओम प्रकाश गोयल, करण सिंह चहल, फूल कुमार चौहान, युवा जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, महिला जिला अध्यक्ष राजबाला गहलोत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed