फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   INLD appointed presidents of Rai and Sonipat constituencies

Sonipat News: इनेलो ने राई और सोनीपत हलके के नियुक्त किए अध्यक्ष

Tue, 03 Jun 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
INLD appointed presidents of Rai and Sonipat constituencies
सोनीपत के राई स्थित इनेलो कार्यालय में हलकाध्यक्ष प्रदीप दहिया नाहरा का स्वागत करते जिलाध्यक्ष - फोटो : सुमेरपुर औद्योगिक क्षेत्र में कचड़े से भरी टूटी नाली। संवाद
सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए राई और सोनीपत के हलका अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इनेलो ने प्रदीप दहिया नाहरा को राई और मास्टर बिट्टू को सोनीपत हलके का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों के हलका अध्यक्ष बनने पर सोमवार को राई स्थित इनेलो कार्यालय में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि पार्टी की नई टीम सोनीपत जिले की धरती पर इनेलो की विचार धारा, संघर्ष और सेवा की परंपरा को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। द्रोणाचार्य अवॉर्डी अनूप दहिया ने कहा कि इनेलो 36 बिरादरी की पार्टी है। आज मुख्य विपक्ष की भूमिका इनेलो पार्टी निभा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी आज भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है। जिले की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदीप दहिया ने कहा इनेलो नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसको वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को साथ लेकर राई हलके के संगठन को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक, अशोक कौशिक, करण चहल, रामकिशन मलिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरणपाल चौहान, पूर्व हलका अध्यक्ष राजेश पलड़ी, सूरत सिंह आंतिल, युवा अध्यक्ष राकेश दहिया, सिंटू त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed