{"_id":"66e793bd968a7faff803bed8","slug":"ink-will-be-applied-to-ensure-voters-identity-sonipat-news-c-197-1-snp1002-124581-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मतदाता की पहचान सुनिश्चित कर लगाई जाएगी स्याही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मतदाता की पहचान सुनिश्चित कर लगाई जाएगी स्याही
Mon, 16 Sep 2024 07:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव को लेकर 05 अक्तूबर को होने वाले मतदान के दिन वोट डालने से पहले प्रत्येक मतदाता की वास्तविक पहचान सुनिश्चित की जाएगी। पीठासीन अधिकारी व पोलिंग अधिकारी मतदाता की पहचान के बाद स्याही लगाने, मतदाता के हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान लेने संबंधी कार्य करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि बोगस मतदान की संभावना को खत्म करने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।
डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के मद्देनजर चुनाव आयोग की तरफ से मतदाताओं की पहचान को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आयोग के आदेशानुसार वोट डालने से पहले प्रथम पोलिंग अधिकारी फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र या आयोग की तरफ से निर्धारित किए गए वैकल्पिक दस्तावेजों के जरिए प्रत्येक मतदाता की पहचान सुनिश्चित करेंगे। मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने के बाद उनके बाएं हाथ की सबसे पहली (अंगूठे के साथ वाली) उंगली पर स्याही का निशान लगाया जाएगा। प्रत्येक मतदाता को अपनी पहचान व उंगली पर लगी स्याही की प्रामाणिकता के बाद चुनाव स्लिप पोलिंग अधिकारी को सौंपनी पड़ेगी।