फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Initiative of female sarpanch... State's largest oxygen garden planted in 32 acres in village Juan.

Sonipat News: महिला सरपंच की पहल... गांव जुआं में 32 एकड़ में लगाया प्रदेश का सबसे बड़ा ऑक्सीजन बाग

Wed, 02 Oct 2024 05:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Initiative of female sarpanch... State's largest oxygen garden planted in 32 acres in village Juan.
सोनीपत। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठी मिसाल पेश करते हुए सोनीपत के गांव जुआं की ग्राम पंचायत ने 32 एकड़ में प्रदेश का सबसे बड़ा ऑक्सीजन बाग लगाकर रिकॉर्ड कायम किया है। नगराधीश रेणुका नांदल ने मंगलवार सुबह ऑक्सीजन बाग में पौधरोपण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने मुहिम में बढ़ चढ़कर भाग लिया और ऑक्सीजन बाग में पांच हजार पौधे रोपे। नगराधीश ने ग्राम पंचायत के ऐतिहासिक फैसले की सराहना की और कहा कि यह फैसला दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगा। इससे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। बाग के अंदर छायादार से लेकर औषधी युक्त पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन

गांव जुआं नंबर-एक की सरपंच सुशीला देवी ने गांव को हर-भरा बनाने के लिए पंचायत की 32 एकड़ भूमि पर पौधरोपण करने के लिए ट्रीमैन देवेंद्र सूरा से संपर्क कर योजना को धरातल पर उतारने को कहा। इसके बाद सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार, ट्रीमैन देवेंद्र सूरा व उनकी टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से इस भूमि पर पहले गड्ढे खोदे, फिर क्षेत्र को जाली लगाकर कवर किया। करीब एक माह के परिश्रम के बाद भूमि को पौधरोपण के लिए तैयार किया गया। मंगलवार को नगराधीश रेणुका नांदल ने पौधा रोपकर ऑक्सीजन बाग लगाने का शुभारंभ किया। ऑक्सीजन बाग में लगाए गए सभी पौधे जनता नर्सरी की तरफ से नि:शुल्क मुहैया करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संत गोपाल दास, डीईईओ जितेंद्र छिक्कारा, ओलंपियन अभिषेक नैन, करणनाथ, मंजीत गोभक्त, विजयपाल नैन, अजय सैनी, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र खत्री, प्रदीप, डॉ. नीलम देशवाल, अमित वत्स, रूचिका, आशा राठी, दीपशिखा, प्रताप सिंह नंबरदार, संजीत कोच, डालमिया कोच, पूर्व सरपंच संजय, सरपंच सुरेंद्र, आर्मी चीफ कोच बलवंत सिंह, अनिल भगत, पुनीत छिक्कारा, सतीश शास्त्री, रमेश, दिनेश, अनुज, रामनिवास, सुरेश नीम का पेड़, सोमबीर त्रिवेणी मैन सहित बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पौधरोपण किया।


500 युवाओं ने एक घंटे में रोपे 5 हजार पौधे

ऑक्सीजन बाग लगाने के लिए युवाओं में उत्साह बना रहा। करीब 500 युवाओं ने एक घंटे में पांच हजार पौधे रोपित करने का रिकॉर्ड बनाया। इनमें हिंदू कन्या महाविद्यालय, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, जीवीएम कन्या महाविद्यालय, छोटूराम आर्य महाविद्यालय, आईटीआई व विभिन्न राजकीय व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने स्टाफ के साथ पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed