{"_id":"6a2d6301bf230535e708c866","slug":"information-was-given-about-the-schemes-of-the-central-government-by-organizing-an-exhibition-sonipat-news-c-197-1-snp1014-155406-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रदर्शनी लगाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रदर्शनी लगाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी
Sat, 13 Jun 2026 07:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
गोहाना के सेक्टर-7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करते गोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गोहाना के सेक्टर-7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका आयोजन एसडीएम अंकित कुमार के नेतृत्व में किया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
एसडीएम अंकित कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक, व्यापारी और जरूरतमंद वर्गों के लिए कई जनहितकारी योजनाएं लागू की हैं।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और फसल बीमा योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाना है ताकि पात्र व्यक्ति इनका लाभ उठा सकें। विभागीय अधिकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। कई स्टॉलों पर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा रहा है।
प्रदर्शनी में नगर परिषद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बिजली विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रोजगार विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, उद्यान विभाग, जिला उद्योग केंद्र, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, आयुष विभाग तथा बैंकिंग संस्थानों ने भाग लिया।
इस दौरान शिक्षा विभाग की टीम ने भी विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने एनएमएमएस योजना, मिड-डे मील योजना, छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन सुविधा, बुनियाद कार्यक्रम, सुपर-100 कार्यक्रम, एनएसक्यूएफ तथा सुरक्षित वाहन पॉलिसी जैसी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया।