{"_id":"65cfaeda3aef38ac44079e44","slug":"industrialists-wrote-a-letter-to-the-union-minister-and-deputy-chief-minister-to-open-the-border-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113905-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उद्योगपतियों ने बॉर्डर खुलवाने को केंद्रीय मंत्री व उप मुख्यमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उद्योगपतियों ने बॉर्डर खुलवाने को केंद्रीय मंत्री व उप मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Sat, 17 Feb 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। किसान आंदोलन के बीच कुंडली-सिंघु बाॅर्डर सील होने के चलते उद्योगपतियों की मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही हैं। आवागमन बंद होने के कारण एक बार फिर उद्योगों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
एमएसएमई इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन बड़ी ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को पत्र भेज कर इस समस्या का समाधान जल्द निकलवाने की मांग की है। एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह ने कहा कि अगर कुंडली-सिंघु बाॅर्डर बंद रहा तो यहां उद्योग फिर से ठप पड़ जाएंगे। उद्याेगपतियों को रोजाना लंबे जाम से जूझ कर दिल्ली से आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे उद्योग पर विपरीत असर पड़ने लगा है। एसोसिएशन के प्रधान नवीन कौशिक ने बताया कि पिछली बार भी किसान आंदोलन की वजह से उद्योग जगत को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, यदि इस बार भी लंबे समय तक बॉर्डर बंद रखा गया तो यहां उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से सरकार को भारी राजस्व मिलता है। उन्होंने सरकार से किसानों से बातचीत करते हुए समस्या का जल्द हल निकालने की मांग की है।