फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Industrialist accused of cheating of five and a half lakhs

उद्योगपति ने लगाया सवा पांच लाख की ठगी का आरोप

Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Industrialist accused of cheating of five and a half lakhs
राई औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति ने यूपी के मुजफ्फर नगर निवासी एक उद्योगपति पर सवा पांच लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उद्योगपति अमित के अधिवक्ता दीपक ने बताया कि उनके क्लाइंट का व्यापार मुज्जफरनगर के उद्योगपति अरुण के साथ था। अमित ने वर्ष 2018 में अरुण को 5,25,995 रुपये का चेक दिया था। इसके बाद उन्होंने अरुण को माल का पैसा दे दिया था। जिससे दोनों के बीच पैसे का कोई लेनदेन बकाया नहीं था। आरोपी ने चेक वापस नहीं किया। अब तीन साल बाद उन्हें बैंक से सूचना मिली कि उनके अकाउंट से 5,25,995 का चेक पास हो गया है। जिस चेक के द्वारा पैसे निकाले गए थे, वह वर्ष 2018 का था। चेक पर 2018 की जगह वर्ष 2021 किया गया था। जब उन्होंने अपनी चेकबुक देखी तो सामने आया कि यह चेक उन्होंने 2018 में अरुण को दिया था। जिस पर राई थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed