{"_id":"683f50aa1a60bf10f0031c23","slug":"industrial-units-hanging-for-electricity-connection-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137519-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली कनेक्शन के लिए लटकीं औद्योगिक इकाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली कनेक्शन के लिए लटकीं औद्योगिक इकाइयां
Wed, 04 Jun 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत का बड़ी औद्याेगिक क्षेत्र। संवाद
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संकट ने उद्योगपतियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक साल से 220 केवीए बिजलीघर ओवरलोड चल रहा है। इससे नए औद्योगिक कनेक्शन देने में बिजली निगम को कठिनाई हो रही है। इस कारण नई औद्योगिक इकाइयों की शुरुआत भी अधर में लटक गई है।
220 केवीए बिजलीघर में 20 मेगावाट का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने की मांग काफी पहले ही रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस अमल नहीं हुआ है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए बार-बार टेंडर निकाले जा रहे है, लेकिन एजेंसियों की ओर से तकनीकी शर्तें पूरी न कर पाने के कारण प्रक्रिया बार-बार अटक रही है।
पेनल्टी का सता रहा डर
बड़ी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गोयल के अनुसार बिजली निगम ने अभी 10 फैक्टरी को बिजली कनेक्शन दिए हैं, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र में इस समय लगभग 20 से अधिक फैक्टरी अब भी ऐसी हैं जिन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। यदि तय समय में उद्योग नहीं शुरू हुए तो उन्हें प्रोजेक्ट कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। इसके चलते भारी जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे में उद्योगपतियों को पेनल्टी लगने का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन
बिजली मंत्री से मिलेंगे उद्योगपति
एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि एसोसिएशन के प्रतिनिधि बिजली मंत्री अनिल विज से मिलकर स्थायी समाधान की मांग करेंगे। इससे पहले भी वह कई बार उच्च अधिकारियों से मिलकर टेंडर के नियमों में बदलाव कर टेंडर लगाने की मांग कर चुके हैं, ताकि एजेंसी टेंडर लेकर जल्द यहां ट्रांसफार्मर लगा सके, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। यदि जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्र का औद्योगिक विकास रुक जाएगा और उद्योगपतियों का भरोसा डगमगा सकता है।