{"_id":"669bee6629cf39636d084352","slug":"industrial-area-park-will-be-beautified-with-rs-46-lakhs-mayor-started-the-work-sonipat-news-c-197-1-snp1003-121645-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 46 लाख से होगा इंडस्ट्रियल एरिया पार्क का सुंदरीकरण, मेयर ने शुरू कराया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 46 लाख से होगा इंडस्ट्रियल एरिया पार्क का सुंदरीकरण, मेयर ने शुरू कराया कार्य
Sat, 20 Jul 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर निखिल मदान ने शनिवार को वार्ड-15 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया पार्क में होने वाले सुंदरीकरण व मरम्मत के कार्यों का पार्षद अतुल जैन के साथ नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान जनसमस्याएं भी सुनी।
निखिल मदान ने बताया कि कुछ माह पहले हुई हाउस की बैठक में इंडस्ट्रियल एरिया पार्क के जीर्णोद्धार के लिए 46 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। बैठक में पार्षद अतुल जैन ने पार्क के जीर्णोद्धार कराने का प्रस्ताव रखा था। इस पार्क में झूले लगाना, ओपन जिम लगाना, वॉकिंग ट्रैक विकसित करने, पार्क की चहारदीवारी और मुख्य दरवाजों की मरम्मत, रंग रोगन जैसे कार्य किए जाएंगें। पार्क में रात्रि प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही पौधरोपण भी किया जाएगा। इस दौरान जितेंद्र अग्रवाल, प्रेम तिवारी, सारांश, रामजी रोहिल्ला, पवन स्वामी, रामनिवास रोहिल्ला, सुभाष पालीवाल, विक्रम मेहरा, राजेश वर्मा, राजेश पालीवाल, वेदप्रकाश, ईश्वर शर्मा, रामकंवार, सुशील, सुरेंद्र शर्मा, संदीप गोयल, अंकित गुप्ता, कंवरलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।