फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   India's cultural consciousness is not a feeling of Swadeshi: Virendra

स्वदेशी भावना नहीं भारत की सांस्कृतिक चेतना : वीरेंद्र

Tue, 13 Jan 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
India's cultural consciousness is not a feeling of Swadeshi: Virendra
दीन बंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में स्वदेशी उद्योग, विकसित भारत व
सोनीपत। दीन बंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में बलिदानी दादा कुशल सिंह दहिया मंच से विकसित हरियाणा-विकसित भारत का नारा गूंजा। मौका था स्किलिंग एंड इकोनॉमिक डेवलपमेंट काउंसिल के स्वदेशी उद्योग, विकसित भारत विषय पर सेमिनार का।
विज्ञापन

इसमें मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रशिक्षण सेमिनार के शुभारंभ के बाद वीरेंद्र बढ़खालसा ने कहा कि स्वदेशी केवल भावना नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, आत्मसम्मान और आर्थिक गौरव का प्रतीक है। देसी उद्योगों की मजबूती ही विकसित भारत की असली नींव है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के सिंगल विंडो सिस्टम और गो ग्लोबल अप्रोच के माध्यम से प्रदेश के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ. राज नेहरू ने युवाओं से सीखो-सिखाओ की भावना को अपनाकर अपनी क्षमताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 का ‘विकसित हरियाणा’ रोडमैप पूरी तरह आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और वैश्विक मानकों पर आधारित है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसरों पर विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी ने बताया कि हरियाणा और तंजानिया के बीच व्यापारिक संबंधों में पिछले वर्ष 18 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि तंजानिया में एग्रो-इक्विपमेंट, माइनिंग, प्लाईवुड और आईटी स्किलिंग जैसे क्षेत्रों में हरियाणा के उद्यमियों के लिए असीम संभावनाएं मौजूद हैं। हाल के महीनों में हरियाणा के निवेशकों ने तंजानिया में ग्रीन इंपेक्स लिमिटेड और जय दादा धोला ग्रुप जैसी कंपनियों का पंजीकरण देसी उद्योगों की वैश्विक उड़ान का मजबूत प्रमाण है।


उन्होंने बताया कि हैफेड ने तंजानिया में अपना स्टोर स्थापित कर 10 हजार टन चावल के निर्यात का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया है जिससे हरियाणा के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। वहीं, हरियाणा के प्लाईवुड उद्योग अब तंजानिया से कच्चा माल प्राप्त कर उत्पादन लागत कम कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में बलिदानी दादा कुशल सिंह दहिया स्किलिंग एंड इकोनॉमिक डेवलपमेंट काउंसिल ने युवाओं को कौशल प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed