फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Indian team will leave for Bishkek from today without two referees, one coach

Sonipat: बिश्केक के लिए आज से दो रेफरी, एक प्रशिक्षक के बिना रवाना होगा भारतीय दल

Tue, 13 Jun 2023 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Tue, 13 Jun 2023 02:06 AM IST
सार

आरोप है कि तीनों को पुराने विवाद के चलते भेजने से मना किया गया है। इसमें रेफरी वीरेंद्र मलिक को वर्ष 2014 में स्कॉटलैंड में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में लगे आरोप का हवाला देकर भेजने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
Indian team will leave for Bishkek from today without two referees, one coach
विश्व जूनियर चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित हो रही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के अंडर-23 की टीम मंगलवार से दो रेफरी व एक प्रशिक्षक के बिना रवाना होगी। दल के चयन के बाद अब टीम के जाने से पहले तीनों के नाम हटा दिए गए हैं। बताया जा रहा है पुराने विवाद का हवाला देकर उनके नाम हटाए गए हैं।
विज्ञापन


बिश्केक में आयोजित हो रही एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए अंडर-23 के लिए चयनित दल 13 से 15 जून तक साई सेंटर सोनीपत से रवाना होगा। इसमें 13 जून को ग्रीको रोमन वर्ग, 14 जून को महिला वर्ग व 15 जून को फ्रीस्टाइल वर्ग के पहलवान व उनके प्रशिक्षक रवाना होंगे।
विज्ञापन


दल के अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक और जगबीर सिंह को भी जाना था। साथ ही फ्रीस्टाइल वर्ग के प्रशिक्षक राजीव तोमर को मुख्य प्रशिक्षक जगमहेंदर व कुलदीप के साथ चुना गया था। अब तीनों के नाम बिश्केक जाने वाले दल से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों को पुराने विवाद के चलते भेजने से मना किया गया है। इसमें रेफरी वीरेंद्र मलिक को वर्ष 2014 में स्कॉटलैंड में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में लगे आरोप का हवाला देकर भेजने से इन्कार किया है। हालांकि इस मामले में उस समय उन्हें स्कॉटलैंड पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। वहीं जगबीर सिंह को धरनारत पहलवानों के पक्ष में आवाज उठाने के चलते और राजीव तोमर को पुराने आरोप के चलते नहीं भेजा जा रहा है।

उधर, मामले को लेकर तदर्थ समिति सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा का कहना है कि सभी को मौका दिया जा रहा है। ऐसे में दो रेफरी व एक प्रशिक्षक को फिलहाल नहीं भेजा जा रहा। यह दूसरी प्रतियोगिताओं में भेजे जा सकते हैं।


लग सकता है जुर्माना
वहीं जानकारों का कहना है कि दो रेफरी व एक के नहीं जाने से प्रतियोगिता में पहलवानों के प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ग्रीको रोमन की टीम के साथ तीन प्रशिक्षक व फ्रीस्टाइल की टीम के साथ अब भी दो प्रशिक्षक जा रहे हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि अब रेफरी नहीं जाने से भारतीय दल पर जुर्माना लग सकता है। विदेश की तरफ से रेफरी भेजने को कहा जाता है, ऐसे में रेफरी नहीं जाने पर जुर्माना का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed