Asian Wrestling Championship: प्रतियोगिता के लिए टीम घोषित, हरियाणा का दबदबा कायम
बहरीन में होने वाली एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कुल 60 पहलवानों में आधे से अधिक हरियाणा के हैं। साई सोनीपत में दो जून को देर शाम तक चली ट्रायल प्रक्रिया के आधार पर पहलवानों की टीमें चुनी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पहलवानों की घोषणा कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 2 से 10 जुलाई तक बहरीन में होगी। प्रतियोगिता के लिए टीम के चयन में भी हरियाणा के पहलवानों का ही दबदबा रहा। प्रतियोगिता के लिए जाने वाले 60 पहलवानों के दल में आधे से अधिक पहलवान हरियाणा से हैं। साई सोनीपत व साई लखनऊ में 2 जून को देर शाम तक चले ट्रायल के आधार पर पहलवानों का चयन किया गया।
भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि एशियन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बहरीन में किया जा रहा है। अगले माह होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए 2 जून को साई सोनीपत में अंडर-15 व अंडर-20 आयु वर्ग में फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन के ट्रायल हुए।
वहीं साई लखनऊ में महिला पहलवानों का ट्रायल के आधार पर चयन किया गया। दोनों आयु वर्गों में 30-30 पहलवानों का चयन किया गया। बहरीन के लिए रवाना होने वाले 60 पहलवानों के दल में 35 पहलवान हरियाणा के हैं। 20 महिला पहलवानों में 16 पहलवान हरियाणा की रहने वाली हैं।
साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा, फ्री स्टाइल के प्रशिक्षक जगमिंद्र सिंह व ग्रीको रोमन के मुख्य प्रशिक्षक हरगोबिंद सिंह सहित अन्य प्रशिक्षकों ने चयनित पहलवानों को बधाई दी और अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
ये पहलवान हुए चयनित
अंडर-15, महिला वर्ग
पहलवान भारवर्ग प्रदेश
- तनीषा 33 किलोग्राम हरियाणा
- श्रवणी 36 किलोग्राम महाराष्ट्र
- दीपांशी 39 किलोग्राम हरियाणा
- मोनिका 42 किलोग्राम हरियाणा
- एकता 46 किलोग्राम राजस्थान
- रंजीता 50 किलोग्राम हरियाणा
- नेहा 54 किलोग्राम हरियाणा
- रौनक 58 किलोग्राम उत्तर प्रदेश
- पुलकित 62 किलोग्राम हरियाणा
- काजल 66 किलोग्राम हरियाणा
अंडर-15, फ्री स्टाइल
- दीपांशु 38 किलोग्राम हरियाणा
- दर्शन 41 किलोग्राम उत्तर प्रदेश
- ईश्वर 44 किलोग्राम हरियाणा
- कार्तिक 48 किलोग्राम दिल्ली
- सलीम 52 किलोग्राम दिल्ली
- अंकुश 57 किलोग्राम दिल्ली
- तनिष्क 62 किलोग्राम महाराष्ट्र
- निशांत 68 किलोग्राम दिल्ली
- विवेक 75 किलोग्राम उत्तर प्रदेश
- बादल चौधरी 85 किलोग्राम उत्तर प्रदेश
अंडर-15, ग्रीको रोमन
- वरुण 38 किलोग्राम दिल्ली
- प्रांजल कांगड़ा 41 किलोग्राम दिल्ली
- अतुल 44 किलोग्राम हरियाणा
- आदित्य 48 किलोग्राम झारखंड
- प्रणय 52 किलोग्राम महाराष्ट्र
- तुषार पाटिल 57 किलोग्राम महाराष्ट्र
- वरुण 62 किलोग्राम दिल्ली
- सचिन 68 किलोग्राम हरियाणा
- अभय 75 किलोग्राम हरियाणा
- हरदीप 85 किलोग्राम हरियाणा
अंडर-20, महिला वर्ग
- स्वीटी 50 किलोग्राम हरियाणा
- अंतिम 53 किलोग्राम हरियाणा
- रीना 55 किलोग्राम हरियाणा
- सीतो 57 किलोग्राम हरियाणा
- तनु मलिक 59 किलोग्राम उत्तराखंड
- सारिका 62 किलोग्राम हरियाणा
- प्रियंका 65 किलोग्राम हरियाणा
- आरजू 68 किलोग्राम हरियाणा
- मंजू 72 किलोग्राम हरियाणा
- प्रिया 76 किलोग्राम हरियाणा
अंडर-20, फ्री स्टाइल
- उदित 57 किलोग्राम हरियाणा
- मोहित कुमार 61 किलोग्राम हरियाणा
- सुजीत 65 किलोग्राम हरियाणा
- मुलायम 70 किलोग्राम उत्तर प्रदेश
- जयदीप 74 किलोग्राम हरियाणा
- दीपक 79 किलोग्राम सर्विसेज
- जोंटी कुमार 86 किलोग्राम उत्तर प्रदेश
- आकाश 92 किलोग्राम उत्तर प्रदेश
- अनीश 97 किलोग्राम दिल्ली
- महेंद्र गायकवाड़ 125 किलोग्राम महाराष्ट्र
अंडर-20, ग्रीको रोमन
- रुपिन 55 किलोग्राम हरियाणा
- सौरभ 60 किलोग्राम उत्तरप्रदेश
- अनिल 63 किलोग्राम हरियाणा
- अंकित गुलिया 67 किलोग्राम सर्विसेज
- दीपक पूनिया 72 किलोग्राम हरियाणा
- सचिन 77 किलोग्राम चंडीगढ़
- रोहित दहिया 82 किलोग्राम हरियाणा
- मनोज कुमार 87 किलोग्राम हरियाणा
- नरेंद्र चीमा 97 किलोग्राम पंजाब
- प्रवेश 130 किलोग्राम हरियाणा