{"_id":"6245f06c1720bc61a5041acd","slug":"indian-archery-team-selected-for-asian-games-sonipat-news-rtk642614089","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल: एशियाई खेलों के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम चयनित, साई सोनीपत में 24 से 30 मार्च तक हुए ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल: एशियाई खेलों के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम चयनित, साई सोनीपत में 24 से 30 मार्च तक हुए ट्रायल
Thu, 31 Mar 2022 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:48 PM IST
सार
साई सोनीपत में 24 से 30 मार्च तक ट्रायल के आधार पर टीम चुनी गई। भारतीय टीम के पुरुष व महिला वर्ग में 8-8 तीरंदाजों का चयन हुआ। एशियाई खेल 10 से 25 सितंबर तक चीन के हांगझोऊ शहर में होंगे।
विज्ञापन
एशियाई खेलों के लिए चयनित भारतीय टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तर क्षेत्रीय केंद्र (साई), चौहान जोशी में हुई ट्रायल प्रक्रिया के बाद भारतीय तीरंदाजी टीम का चयन किया गया। ट्रायल में देशभर के 63 शीर्ष तीरंदाजों ने भाग लिया। इनमें से टॉप-16 का चयन किया गया। चयनित टीम में चौहान जोशी साई सेंटर के 5 तीरंदाज ने अपना स्थान बनाया है। चयनित तीरंदाज 10 से 25 सितंबर तक चीन के हांगझोऊ शहर में होने वाले एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
साई की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया 24 से 30 मार्च तक आयोजित की गई। जिसमें रिकर्व के लिए ट्रायल-2 में 31 तीरंदाजों ने भाग लिया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 8 तीरंदाजों का चयन हुआ। महिला वर्ग में रिद्धि, कोमोलिका बारी, अंकिता भगत, सिमरनजीत कौर और पुरुष वर्ग में तरुणदीप, नीरज, सचिन, जयंत ताल्लुकदार का चयन किया गया है।
विज्ञापन
ललिता शर्मा ने बताया कि 3 दिवसीय कंपाउंड के ट्रायल में 32 तीरंदाजों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टॉप-8 का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि इस बार खिलाड़ियों के लिए दोहरी ट्रायल व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि कंपाउंड के लिए महिला वर्ग में अवनीत कौर, रागिनी मारको, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर ने टीम में जगह बनाई है। वहीं पुरुष वर्ग में अभिषेक वर्मा, रजत चौहान, अमन सैनी, मोहन भारद्वाज का चयन हुआ है।
विज्ञापन
चौहान जोशी साई केंद्र के पांच तीरंदाज
क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि एशियाई खेलों के लिए चयनित टीम में उनके केंद्र के 5 तीरंदाजों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। इसमें रिकर्व महिला वर्ग में रिद्धि, सिमरनजीत कौर और पुरुष वर्ग में नीरज के साथ कंपाउंड श्रेणी में अभिषेक वर्मा और अमन सैनी शामिल हैं। उन्होंने चयनित टीम को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी।
चीन में होनी है प्रतियोगिता
एशियाई खेलों का आयोजन इस वर्ष 10 से 25 सितंबर तक चीन के हांगझोऊ शहर में होना है। जिसके लिए टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारियों में जुट गई है।