फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   India is a country of sages and gurus

Sonipat News: भारत ऋषि मुनियों और गुरुओं का देश

Fri, 12 Sep 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
India is a country of sages and gurus
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में वीरवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पवन जिंदल और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका सुनीता ढुल रहीं।
विज्ञापन


पवन जिंदल ने कहा कि भारत की संस्कृति बहुत श्रेष्ठ है। यह ऋषि मुनि और गुरुओं का देश है। भारत अपने सांस्कृतिक मूल्यों की महता के चलते पहले भी विश्व गुरु था। आज देश के श्रेष्ठ नेतृत्व की वजह से फिर से भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग की ओर से प्रकाशित वार्षिक गतिविधि पुस्तक का भी विमोचन किया गया। मंच संचालन डॉ. महेश कौशिक ने किया। संयोजन छात्रा कल्याण अधिष्ठाता प्रो. श्वेता सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि भगत फूल सिंह विवि तप, त्याग का जीवंत स्वरूप है। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि केवल विषय संबंधित शिक्षा ही नहीं अपितु संस्कारित व कौशल युक्त शिक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध है।

धन्यवाद ज्ञापन सह छात्रा कल्याण अधिष्ठाता डॉ. कृतिका दहिया ने किया। कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव, डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. विजय नेहरा, प्रो. ईप्शिता बंसल व डायरेक्टर यूथ वेलफेयर अफेयर्स प्रो. सुषमा जोशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed