Haryana Polls: कादियान बोले- गरीब किसान का बेटा न जीता तो विधायक बनने के लिए मंत्री के घर लेना पड़ेगा जन्म
बारहा सम्मान रैली में संबोधित में निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र कादियान ने कहा कि अब समय आ गया है, हमें 40 साल पुरानी दोनों ताकतों को दिखाना है कि गरीब किसान परिवार में भी विधायक जन्म ले सकता है। इसके लिए सभी को मजबूत होना पड़ेगा। अगर आपके बेटे के साथ गलत हुआ है तो कभी जीवन में गरीब किसान का बेटा राजनीति में आने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत की गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र कादियान ने कादियान पुरखास गांव के खेल स्टेडियम में बारहा सम्मान रैली में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गन्नौर क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है और मैंने हमेशा अपने परिवार के बीच रहकर दुख-सुख में हमेशा उनकी सेवा की है। मैं हमेशा एक लायक बेटे की तरह क्षेत्र के लोगों की सेवा करता रहूंगा।
बारहा खाप ने देवेंद्र कादियान को पगड़ी पहनाई। इसके बाद कादियान ने कहा, 'यहां कोई और नेता नहीं है। यहां अगर कोई है, तो वह गन्नौर क्षेत्र की 36 बिरादरी है और यह भारी जनसमूह मेरे लिए यहां जुटा है। उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा के लिए अपना खून-पसीना बहाया, लेकिन बदले में कुछ नहीं मिला। परंतु आप मेरे पिता समान बुजुर्गों, मातृशक्ति व युवाओं ने मुझे ताकत देने का काम किया। अब समय आ गया है, हमें 40 साल पुरानी दोनों ताकतों को दिखाना है कि गरीब किसान परिवार में भी विधायक जन्म ले सकता है। इसके लिए सभी को मजबूत होना पड़ेगा। अगर आपके बेटे के साथ गलत हुआ है तो कभी जीवन में गरीब किसान का बेटा राजनीति में आने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा। वह सिर्फ सरंपच, मेंबर, ब्लॉक समिति और चेयरमैन तक ही रह जाएगा। उसे विधायक बनने के लिए किसी मंत्री के घर में जन्म लेना पड़ेगा।'
'विधायक बना तो घर 24 घंटे जनता के लिए खुला रहेगा'
कादियान ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ का मजबूत होना जरूरी है। जिस तरह बॉर्डर पर सैनिक लड़ाई लड़ता है, ठीक उसी तरह हमें बूथ मजबूत रखना होगा, तभी आपकी जीत निश्चित होगी। नेता कहते हुए घूम रहे हैं कि किसान एक जगह वोट नहीं डालता, बेटा कहीं वोट देगा और पिता कहीं और वोट देगा। इन्हें दिखाना होगा कि हम एक ही जगह वोट डालते हैं। तभी मेड इन किसान, मेड इन ढाबे वाले का बेटा विधायक और मंत्री बन सकता है। विधायक बनने पर मेरा नहीं, बल्कि 36 बिरादरी का चंडीगढ़ में बड़ा ठिकाना होगा, जिसके दरवाजे नहीं होंगे और यह 24 घंटे हलके की जनता के लिए खुला रहेगा।
कादियान ने लोगों से अपील की कि 5 तारीख को ईवीएम में नौवें नंबर पर गैस सिलेंडर के निशान के सामने का बटन दबाकर गन्नौर की जीत को ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि हम गन्नौर के लिए कई योजनाएं लेकर आए हैं, जो क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने में सहायक होंगी। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि देवेंद्र कादियान इस युग के अर्जुन हैं। उन्हें अपना समर्थन दें और उनके हाथों को मजबूत करें।