फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Independent candidate filed nomination on the third day

Sonipat News: तीसरे दिन निर्दलीय उम्मीदवार ने किया नामांकन

Sun, 08 Sep 2024 04:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Independent candidate filed nomination on the third day
फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर स्थित एसडीएम कार्यालय में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल
गन्नौर। विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को जिले के गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में गांव भिगान की कविता ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करवाया है। 5 सितंबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत तीन दिन में पांच नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि चुनाव लड़के के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने को लेकर सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पांच सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होकर 12 सितंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 16 सितंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। वहीं 16 सितंबर को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए 05 अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि 08 अक्तूबर को मतगणना की जाएगी। मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed