फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Independence Day: Police increased security by setting up 13 checkpoints, stopped heavy vehicles from going to DelhiIndependence Day: Police increased security by setting up 13 checkpoints, stopped heavy vehicles from going to Delhi

स्वतंत्रता दिवस : पुलिस ने 13 नाके लगाकर बढ़ाई सुरक्षा, दिल्ली जाने से रोके भारी वाहन

Mon, 11 Aug 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Independence Day: Police increased security by setting up 13 checkpoints, stopped heavy vehicles from going to DelhiIndependence Day: Police increased security by setting up 13 checkpoints, stopped heavy vehicles from going to Delhi
फोटो :26: सोनीपत में एनएच-44 से दिल्ली में भारी वाहनों को जाने से रोकने के लिए बनाया गया रूट प् - फोटो : स्वास्थ्य विभाग
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है। गुप्तचर विभाग, आईबी व पुलिस की टीम जांच अभियान चला रहा रही है। इसके साथ ही दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल के चलते देर शाम एनएच-44 से भारी वाहनों को देश की राजधानी में जाने से रोक दिया गया। हाईवे पर जाम की स्थित न बने इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए। पुलिस ने अलग-अलग मार्गों से वाहनों को बाहरी दिल्ली की तरफ रवाना किया, वहां से उन्हें गंतव्य की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। पुलिस उपायुक्त प्रबिना पी ने बताया कि पुलिस सड़क पर संदिग्धों की जांच कर रही है। हर वाहन की गहनता से जांच कर ही आगे जाने दिया जा रहा है। दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश रविवार रात आठ बजे से रोक दिया गया। ऐसे में वाहनों को गन्नौर, मुरथल व बहालगढ़ से रूट डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। पुलिस ने इसके लिए पानीपत पुलिस से भी मदद मांगी है। पुलिस ने हाईवे पर 13 स्थानों पर नाके लगाए हैं।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश रोकने से चालक ट्रकों को सड़क किनारे खड़े कर देते थे। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। इस बार पुलिस उपायुक्त ने पहले ही रूट मैप जारी कर दिया था। इसके लिए गन्नौर, मुरथल व बहालगढ़ से वाहनों का रूट बदल दिया गया था। इसका असर भी दिखाई दिया। हाईवे पर जाम की स्थिति दिखाई नहीं दी। भारी वाहनों को हाईवे पर कुंडली बॉर्डर तक जाने ही नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 13 नाके लगाकर यहां से निकाले वाहन

- बड़ी थाना पुलिस ने जीटी रोड गन्नौर फ्लाईओवर के साथ नाका लगाकर पानीपत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को गन्नौर होते हुए खुबडू झाल की तरफ मोड़ दिया।

- थाना मुरथल पुलिस ने गोहाना बाईपास फ्लाईओवर के साथ नाका लगाकर पानीपत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को दिल्ली की ओर नहीं जाने दिया। उन्हें वाया सोनीपत पैरलल नहरों के रास्ते निकाला गया।

- थाना बहालगढ़ पुलिस ने चौक पर नाका लगाकर यूपी की तरफ से आकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को वाया सोनीपत पैरलल नहर के बीच मार्ग से गुजारा।

- थाना कुंडली पुलिस ने वाहनों को दिल्ली में नहीं जाने दिया।

- थाना खरखौदा पुलिस ने दिल्ली चौक पर नाका लगाकर वाहनों को दिल्ली की तरफ नहीं जाने दिया। खरखौदा-सांपला रोड से निकाला।

अलग से की पार्किंग की व्यवस्था

प्रमुख पार्किंग स्थल बड़ी औद्योगिक क्षेत्र का गेट नंबर दो, कुराड़ गोहाना बाईपास डायवर्जन, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, केजीपी की तरफ उतरने वाला मार्ग (दिल्ली की तरफ) व एचएसआईआईडीसी कुंडली बनाया है।



सुरक्षा के लिए वाहनों को रोककर जांच के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। भारी वाहनों के दिल्ली में प्रवेश से रोक के चलते उनके रूट पहले से ही डायवर्ट कर दिए गए थे।

- प्रबिना पी, पुलिस आयुक्त सोनीपत

फोटो :26: सोनीपत में एनएच-44 से दिल्ली में भारी वाहनों को जाने से रोकने के लिए बनाया गया रूट प्

फोटो :26: सोनीपत में एनएच-44 से दिल्ली में भारी वाहनों को जाने से रोकने के लिए बनाया गया रूट प्- फोटो : स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed