{"_id":"6862dc258f0543385a0890fa","slug":"incomplete-underpass-at-agwanpur-gate-is-causing-trouble-anger-among-pedestrians-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138743-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अगवानपुर फाटक पर अधूरा अंडरपास बन रहा परेशानी, राहगीरों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अगवानपुर फाटक पर अधूरा अंडरपास बन रहा परेशानी, राहगीरों में रोष
Tue, 01 Jul 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। अगवानपुर फाटक पर राजलूगढ़ी रोड के पास अंडरपास के निर्माण के लिए की गई खोदाई के बाद काम अधूरा छोड़ दिया है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो माह से निर्माण कार्य और रास्ता बंद दोनों बंद हैं।
इस जगह पर खोदाई के बाद न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही कोई वैकल्पिक मार्ग की उचित व्यवस्था की गई है। इस स्थिति में वाहन चालकों को लंबा वैकल्पिक रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन अंडरपास में जगह-जगह मिट्टी धंस चुकी है और हादसे का खतरा हर समय बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। बार-बार मांग करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि अंडरपास का निर्माण जल्द शुरू न हुआ तो वे उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देने को मजबूर होंगे। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इस ओर तुरंत ध्यान दें और ठेकेदार को सख्त निर्देश दे ताकि अधूरा कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके और आमजन को राहत मिल सके।
लिखित में भी की गई थी मांग
अंडरपास का रास्ता राजलू गढ़ी गांव की तरफ भी जल्द से जल्द बनवाने के लिए रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य त्रिलोकचंद उत्तर रेलवे के उपमुख्य अभियंता (निर्माण) से मिले। उन्होंने बताया कि उप मुख्य अभियंता शिवाली ब्रिज ने उत्तर रेलवे के पानीपत कार्यालय निर्माण विभाग को मौका निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट उन्हें सौंपने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह इस संबंध में दोबारा शिकायत देंगे।