{"_id":"6676071f743dd8f95d0f7384","slug":"include-yoga-in-your-daily-routine-sonipat-news-c-197-1-snp1002-120030-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अपनी दिनचर्या में शामिल करें योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अपनी दिनचर्या में शामिल करें योग
Sat, 22 Jun 2024 04:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में शहीद मदन लाल ढींगरा स्टेडियम में योग करते एसडीएम विवेक आर्य व अन्य।
गोहाना। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहीद मदनलाल ढींगरा पार्क, जींद रोड स्थित मुंडलाना ब्लॉक कार्यालय सहित अन्य जगहों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद मदनलाल ढींगरा पार्क में मुख्य अतिथि एसडीएम विवेक आर्य रहे। उन्होंने योग दिवस पर प्रत्येक नागरिक को प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने की बात कही। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने योगासन किया।
मुंडलाना ब्लॉक कार्यालय में मुख्य अतिथि नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी रही। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने मिलकर योग क्रियाएं की। रजनी विरमानी ने योग का महत्व बताया। इस मौके पर भाजपा नेता बलराम कौशिक, योग नोडल अधिकारी विनोद कुमार, आयुष विभाग से डॉ. संदीप देशवाल, बीईओ बंसत कुमार ढिल्लों, डॉ. नवीन नारा, डॉ. अमित कुमार, राहुल पालीवाल व अन्य मौजूद रहे।
गांव कथूरा स्थित राजकीय विद्यालय में खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कथूरा ब्लॉक समिति की अध्यक्ष साक्षी मलिक ने किया। कार्यक्रम में आयुष विभाग योग सहायकों ने विद्यार्थियों व ग्रामीणों को विभिन्न योग क्रियाएं करवाई। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष प्रदीप मलिक, बीडीपीओ अंकुर, बीईओ जितेंद्र, आयुष विभाग से जितेंद्र मलिक, एसईपीओ सत्यवान, कथूरा की सरपंच निशा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोहाना में खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सुदेश रही। उन्होंने जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। योग प्रशिक्षक डॉ. कुलदीप और मनीता ने योग प्रोटोकॉल का संचालन किया। खेल निदेशक डॉ. सुमन दलाल, सहायक कुलसचिव राजेश नरवाल सहित विवि के कर्मचारियों व छात्राओं ने भी भाग लिया।
गोहाना में बरोदा रोड स्थित निजी स्कूल में पतंजलि योग समिति व भारत विकास परिषद की तरफ से योगाभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता गोहाना भाविप के अध्यक्ष अधिवक्ता ललित गोयल व पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी पंकज जैन ने की। संयुक्त संयोजन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की किसान पंचायत के जिला अध्यक्ष कुलदीप दूहन और भाविप के प्रतिनिधि डॉ. भीम सिंह ने किया। सह योग प्रशिक्षक नीरज ग्रोवर व दीक्षा तनेजा रहे। मंच संचालन सीमा जैन ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलन स्कूल प्राचार्य सुमन कौशिक ने किया।
गोहाना के राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न योगासन कर अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। कार्यक्रम अधिकारी परवीन देवी ने स्वयंसेविकाओं को संदेश दिया कि हमें अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। गोहाना में भैंसवाल कलां स्थित राजकीय महाविद्यालय में योग दिवस मनाया गया। प्राचार्य सूरज प्रकाश यादव ने सभी को योग दिवस के बारे में जानकारी दी और रोजाना योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस मौके पर डाॅ. सुशील दत्त, अश्विनी कुमार, रिंकू, ललित व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।