फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inauguration of Maharaj Arut Chowk near Sector-27 Police Station

Sonipat News: सेक्टर-27 पुलिस थाने के पास महाराज अरूट चौक का लोकार्पण

Sat, 31 May 2025 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Maharaj Arut Chowk near Sector-27 Police Station
फोटो 04- सोनीपत के सेक्टर-27 ​पुलिस थाने के पास आयोजित कार्यक्रम में अरूट महाराज के नाम से चौक
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने नगर निगम मेयर राजीव जैन के साथ सेक्टर-27 पुलिस थाने के पास अरूट महाराज के नाम से चौक का लोकार्पण किया। उन्होंने अपने निजी कोष से अरोड़ा एवं खत्री समाज के युग प्रवर्तक अरूट महाराज की प्रतिमा का निर्माण करवाकर चौक पर अनावरण किया।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने बताया कि उनके मेयर कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय पंजाबी महासभा व सोनीपत की पंजाबी समाज से जुड़ी संस्थाओं ने उन्हें अरूट महाराज के नाम से चौक बनवाने के लिए ज्ञापन दिया था। इस पर उन्होंने निगम की हाउस की बैठक में अरूट महाराज चौक बनवाने का प्रस्ताव पास करवाया था।
विज्ञापन

यह 36 बिरादरी सहित पंजाबी समाज के लिए गौरव का क्षण है। अरूट महाराज को भगवान श्रीराम के पुत्र राजा लव का वंशज माना जाता है। इतिहास में ऐसा वर्णन भी है कि भगवान परशुराम के आशीर्वाद से अरूट महाराज ने सिंधु नदी के किनारे अरोड़ कोट नाम के भव्य राज्य की स्थापना की थी। अरूट महाराज एक न्यायप्रिय शासक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने कहा कि उनके मेयर कार्यकाल में 36 बिरादरी के महापुरुषों के नाम से चौक बनाने के साथ सड़कों का नामकरण किया जा रहा है। पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, शशिकांत कौशिक, महेश लूथरा, संजीव वलेचा, त्रिभुवन कौशिक, सुरेंद्र नैय्यर, नवीन तंवर, गौरव भोला, कमल हसीजा, पवन तनेजा, मोहन सिंह मनोचा, तिलक राज सेतिया, राकेश चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed