फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inauguration of development works worth Rs 33 lakh in Ahir Majra

Sonipat News: अहीर माजरा में 33 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Fri, 26 Dec 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of development works worth Rs 33 lakh in Ahir Majra
फोटो 56: सोनीपत के गांव ​खिजरपुर अहीर में गली निर्माण कार्य का उद्घाटन करते विधायक देवेंद्र काद
गन्नौर। गांव खिजरपुर अहीर माजरा में वीरवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने 33 लाख से कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक ने सबसे पहले आजादी से पूर्व की बनी अनुसूचित जाति (एससी) चौपाल का उद्घाटन किया। जर्जर हो चुकी इस चौपाल का 10 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया गया है। इसके बाद उन्होंने 7.50 लाख की लागत से नवनिर्मित बीसी चौपाल और 15 लाख रुपये से बनी तीन गलियों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

विधायक ने घोषणा की कि अहीर माजरा में 27 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी। उसकी ग्रांट आ चुकी है। उन्होंने 13 लाख की लागत से खेतों के रास्ते के निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

इससे पहले विधायक ने सांदल खुर्द में निमली धाम की चहारदीवारी का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कोष से 11 लाख रुपये दिए। इस दौरान सरपंच मोनू, गुरमेल, ब्लॉक समिति चेयरमैन अनिल कुमार, के अलावा नरेंद्र यादव, हेमचंद्र, हरबीर, बलजीत, रोहताश, बाबूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed