फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inauguration and foundation stone laying of Chaupal, library, drinking water line and farm path

Sonipat News: चौपाल, लाइब्रेरी, पेयजल लाइन और खेतों के रास्ते का उद्घाटन-शिलान्यास

Thu, 02 Jul 2026 07:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Jul 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Inauguration and foundation stone laying of Chaupal, library, drinking water line and farm path
फोटो : सोनीपत के गांव अगवानपुर में रिबन काटकर विकास कार्य का लोकार्पण करते विधायक देवेंद कादिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव अगवानपुर में वीरवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को कई नए विकास कार्यों का भी आश्वासन दिया।
विधायक ने लगभग 99.50 लाख रुपये की लागत से महिला चौपाल सहित पांच चौपालों के निर्माण, 10 लाख रुपये से श्मशान घाट के सुंदरीकरण, 26.50 लाख रुपये से चार गलियों के निर्माण, 57 लाख रुपये से स्टेडियम के पास डीप ट्यूबवेल एवं पेयजल लाइन बिछाने, 7 लाख रुपये से मंदिर स्थित तालाब के जीर्णोद्धार तथा 32 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। इसके अलावा करीब 22 लाख रुपये की लागत से खेतों के रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न मूलभूत समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। इस पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने त्यागी-ब्राह्मण चौपाल के नवीनीकरण और लुहार चौपाल के सुंदरीकरण का कार्य भी जल्द शुरू कराने की घोषणा की। इस अवसर पर सरपंच मंजीत, ब्लॉक समिति चेयरमैन अनिल कुमार, पूर्व सरपंच रामचंद्र, उमेश, राजल, संजय, संदीप, जगबीर, निरंजन त्यागी, विनोद त्यागी, जगमिंद्र त्यागी, नरेश सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed