{"_id":"681e5d169d71032b130a716c","slug":"in-view-of-security-increased-checking-in-railway-stations-and-trains-sonipat-news-c-197-1-snp1008-136406-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई जांच
Sat, 10 May 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 10 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में पुलिसकर्मियों के साथ यात्रियों व सामान की जांच करते जीआरपी
सोनीपत। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सोनीपत के तहत आने वाले सभी स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। स्टेशनों के साथ ट्रेनों में भी यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी गई है। छोटे स्टेशनों पर अलग से जवानों की तैनाती की गई है।
दिल्ली और अंबाला मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद आरपीएफ-जीआरपी ने दिल्ली की ओर बादली और पानीपत की ओर गन्नौर तक ट्रेनों में हर गतिविधि पर नजर रख रही है। सोनीपत आरपीएफ व जीआरपी थाना में 35-35 पुलिसकर्मी तैनात हैं। ट्रेनों में यात्रियों, सामान की जांच के लिए 8 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सोनीपत-गोहाना रूट पर जांच के लिए 10 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से की जा रही जांच
तनावपूर्ण माहौल के बीच रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ाने के लिए आरपीएफ-जीआरपी ने अलग से कर्मियों को तैनात किया है। गोहाना स्टेशन पर 10, गन्नौर स्टेशन पर 12, राठधना स्टेशन पर 4 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्टेशन पर व ट्रेनों में आवागमन करने वाले यात्रियों और उनके सामान की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। साथ ही उनको सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर की नहीं व्यवस्था
सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली और अंबाला की ओर आवागमन करते हैं। स्टेशन पर सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) स्थापित नहीं है। भवन निर्माण के चलते स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगे डिटेक्टर को हटा दिया गया था। अब स्टेशन परिसर में आने-जाने के लिए यात्री तीन मार्गों से आवागमन कर रहे हैं।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनावपूर्ण माहौल के चलते मुख्यालय ने रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। सोनीपत के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ट्रेनों में भी यात्रियों व सामान की जांच की जा रही है। -संगम यादव, प्रभारी, आरपीएफ थाना, सोनीपत।
सोनीपत स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। आरपीएफ-जीआरपी कर्मी मिलकर सतर्कता के साथ जांच कर रहे हैं। हर यात्री व सामान की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यात्रियों से शालीनता बरती जा रही है। -जोगिंद्र सिंह, प्रभारी, जीआरपी थाना, सोनीपत।