{"_id":"69b81c3fae99497ee6021996","slug":"in-uchana-congress-members-staged-a-protest-against-the-government-over-rising-inflation-and-gas-shortages-sonipat-news-c-199-1-jnd1010-150033-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उचाना में कांग्रेसियों ने महंगाई और गैस किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उचाना में कांग्रेसियों ने महंगाई और गैस किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Mon, 16 Mar 2026 08:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
16जेएनडी32: रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता। स्रोत क
जींद। उचाना कलां स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक हलकास्तरीय बैठक हुई। इसमें जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की मजबूती और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रणनीति तैयार की गई। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन कर रोष जताया।
संगठन के प्रचार-प्रसार को गति देने के लिए जिला उपाध्यक्ष वजीर पान्नू, जिला महासचिव जितेंद्र लाठर, सचिव सरदार निरवैल सिंह और सुखविंदर कौर को उचाना विधानसभा क्षेत्र की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। ऋषिपाल हैबतपुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव और वार्ड स्तर पर जाकर जनता की समस्याओं को उठाएं।
जिला प्रधान ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी की खामियों के कारण लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। गरीबों के बीपीएल कार्ड काटे जा रहे हैं और बुजुर्गों की पेंशन बंद की जा रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रधान बलराम कटवाल, संगठन महासचिव पवन दूहन और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जगबीर जिला उपाध्यक्ष राजबीर कंडेला, जिला कोषाध्यक्ष ईशाक खान भट्टी , जेपी रूहील, विकास खटकड़, शुभम दलाल, संदीप वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, दलबीर खरकबूरा मौजूद रहे।