फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the pursuit of modernity, we are moving away from our civilization: Dr. Harendra

आधुनिकता के चक्कर में अपनी सभ्यता से हो रहे दूर : डॉ. हरेंद्र

Mon, 12 Jan 2026 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
In the pursuit of modernity, we are moving away from our civilization: Dr. Harendra
सोनीपत में डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय मूट कोर्ट हॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेव
सोनीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर जिला सोनीपत इकाई ने नागरिक गोष्ठी कराई। डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय मूट कोर्ट हॉल में इसकी अध्यक्षता निफ्टम के निदेशक डॉ. हरेंद्र सिंह ओबरॉय ने की। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक प्रमुख राजेश और विशेष वक्ता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 250 से अधिक डीन, प्रिंसिपल, डायरेक्टर, रजिस्ट्रार, कुलपति, शिक्षक आदि उपस्थित रहे। डॉ. हरेंद्र सिंह ने कहा कि संघ का मूल विचार समाज को जोड़ना है। आधुनिकता को अपनाने के चक्कर में हम अपनी सभ्यता और परंपराओं से दूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है तो उसकी शुरुआत स्वयं से ही करनी होगी। कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पंच परिवर्तन का पहला विषय परिवार प्रबोधन है। पूर्व पीढ़ियों ने दादी-नानी की कहानियों के माध्यम से मौखिक इतिहास और संस्कार सीखे लेकिन आज मोबाइल और टीवी ने उनका स्थान ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि हम मौखिक परंपराओं से दूर होंगे तो हमारे योद्धाओं और इतिहास को विकृत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने परिवार के साथ मिल-बांटकर कम से कम दिन में एक बार भोजन करने, सप्ताह में यज्ञ-पाठ एवं हनुमान चालीसा के पाठ का आग्रह किया।

मुख्य वक्ता राजेश ने कहा कि आज हम नौवें गुरु तेग बहादुर के बलिदान की 350वीं वर्षगांठ भी स्मरण कर रहे हैं। राष्ट्र और समाज के हित में कई संगठन बने उसी परंपरा में वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed