{"_id":"62474d1ee4bcbb78b306cab6","slug":"in-the-plot-dispute-the-property-dealer-was-shot-narrowly-saved-sonipat-news-rtk6427130109","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
राई। गांव नाहरी बॉर्डर के पास प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चला दी। गनीमत रही कि हमले में वह बाल-बाल बच गए। कुंडली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नाहरी निवासी निखिल उर्फ जोनी ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। दिल्ली के गांव बांकनेर का हरिराम उसका साथी है। उनका प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त का काम दिल्ली में है। उनका 50 वर्ग गज का एक प्लॉट दिल्ली के लामपुर गांव में है। उस प्लॉट पर नाहरी गांव के रहने वाले रामबीर उर्फ काला, दीपक और संदीप कब्जा करना चाहते हैं। 6 मार्च को वह प्लॉट पर कब्जा करने पहुंच गए थे। इसी दौरान नरेला थाना पुलिस को हरिराम ने सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने पर संदीप को पकड़ लिया गया था। उसने पुलिस को प्लॉट के फर्जी कागजात दिखाए। उस पर दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी। रामबीर और दीपक ने इसे लेकर उन्हें धमकी दी थी। निखिल ने बताया कि वह वीरवार को कार से अपने कार्यालय में जा रहा था। तभी गांव के बाहर रास्ते में आरोपियों ने कार सामने अड़ाकर उसको रोक लिया। दीपक साथियों के साथ गाड़ी से बाहर निकला और उसको कार से बाहर आने की धमकी दी। इसके बाद अचानक दीपक ने गोली चला दी। जिससे वह बाल-बाल बच गया। उसके अन्य साथियों ने डंडों से कार पर वार करना शुरू कर दिया। उसकी कार पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया गया। वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दीपक व उसे साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्जन
जानलेवा हमला करने, डंडे व पत्थर मारने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कराई जा रही है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली