{"_id":"584b00ca4f1c1bf95944b15d","slug":"in-the-mist-of-the-vehicle-being-hit-by-the-bike-riders-delhi-police-asi-killed-sonipat-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
धुंध के चलते गुरुवार शाम गांव रतनगढ़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दिल्ली पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जानकारी अनुसार गांव भठगांव निवासी सुरेंद्र (50) दिल्ली पुलिस में एएसआई था। उसकी ड्यूटी पंजाबी बाग थाना एरिया में थी। वह पत्नी शीला के साथ बाइक पर सवार होकर सोनीपत शहर में निजी कार्य के चलते आया हुआ था। काम पूरा होने के बाद दोनों बाइक पर घर लौटने लगे तो रास्ते में रतनगढ़ गांव के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुरेंद्र और उसकी पत्नी शीला गिर गए।
सुरेंद्र की सिर में चोट लगने से बुरी घायल हो गया। हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन सहित फरार हो गया। तभी राहगीरों ने मामले की सूचना थाना सदर पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने घायल सुरेंद्र को निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी शीला के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।