फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the meeting, a signal was received from CA to waive the house tax of 13 villages included in the corporation.

Sonipat News: बैठक में सीए से मिला निगम में शामिल 13 गांवों का गृहकर माफ करने का संकेत

Fri, 13 Oct 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
In the meeting, a signal was received from CA to waive the house tax of 13 villages included in the corporation.
फोटो 37. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, मेयर निख
सोनीपत। नगर निगम में शामिल 13 गांवों में रहने वाले लोगों को गृह कर से जल्द राहत मिलने वाली है। मेयर निखिल मदान के इन गांवों का गृहकर माफ करने की अनुशंसा करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जल्द फैसला देने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम हाउस की पहली बैठक में ही सभी पार्षदों और मेयर ने गांवों के गृहकर को माफ करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था। ऐसे में मेयर निखिल मदान ने चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान सरकार से निगम में शामिल सभी गांवों का गृहकर पूरी तरह से माफ करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में वीरवार को हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के साथ प्रदेश के मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर शामिल हुए। मेयर ने नगर निगम से संबंधित विषय मुख्यमंत्री के सामने रखे और उनको ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मेयर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र का दायरा लगातार बढ़ रहा है, इसके लिए आने वाले समय में पेयजल के सभी संसाधनों का विस्तार किया जाना जरूरी है। ऐसे में नगर निगम को 2 और रेनीवेल लगाने की जरूरत है, ताकि सभी लोगों को बेहतर पेयजल आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने नए सिरे से सफाई व्यवस्था का टेंडर करने की स्वायत्तता प्रदान की
मेयर ने निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का काम देख रही दो एजेंसियों के टेंडर में हुई अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने नए सिरे से सफाई व्यवस्था की टेंडर प्रक्रिया करने की स्वायत्तता प्रदान की। मेयर ने बताया कि निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था एवं कूड़ा उठान का कार्य संतोषजनक नहीं हैं। संबंधित एजेंसी जेबीएम को निगम की तरफ से कई बार अवगत कराया गया, लेकिन एजेंसी ने कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं किया। जेबीएम की ओर से सोनीपत, गन्नौर और पानीपत से कूड़ा एकत्रित किया जाता है और सोनीपत स्थित संयंत्र में बिजली उत्पादन किया जाता है। इस प्रक्रिया में होने वाला सारा खर्च नगर निगम, सोनीपत की ओर से उठाया जाता है, जो व्यावहारिक रूप से ठीक नहीं है।

सीवर और पेयजल आपूर्ति का मुद्दा उठाया
मेयर ने सोनीपत नगर निगम में पूर्णकालिक अधीक्षण अभियंता की नियुक्ति किए जाने की मांग की। साथ ही सीवर व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता और सह अभियंता की नगर निगम में सेवाएं देने संबंधी मांग भी सामने रखी।

फोटो 37. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, मेयर निख

फोटो 37. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, मेयर निख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed