फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the field of sports, Sonepat is ringing in the whole world: Sports Minister

खेल के क्षेत्र में सोनीपत का पूरे विश्व में बजता है डंका : खेल मंत्री

Sat, 20 Aug 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
In the field of sports, Sonepat is ringing in the whole world: Sports Minister
खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह को स्मृति चिह्न भेंट करते ग्रेपलिंग फेडरेशन व ऋषिकुल विद्य? - फोटो : Sonipat
सोनीपत प्रदेश का ऐसा जिला हैं जहां से खिलाड़ियों व खेल का पूरे हिंदुस्तान का विश्व में डंका बजता है। बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में सोनीपत के कई खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया। यह बात प्रदेश के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कही। खेल मंत्री ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल में आयोजित 15वीं जीएफआई राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया जिसमें सबने हिस्सा लिया। मैं उन खिलाड़ियों को नमन करना चाहता हूं जिन्होंने विदेश में 61 पदक जीतकर देश का तिरंगा फहराया। देश ने उस देश में 61 मेडल जीते हैं जिस देश ने पूरी दुनिया पर हुकूमत की है इनमें से एक देश भारत भी है जिस पर उन्होंने राज किया था। संदीप सिंह ने कहा कि जब उनका राज था, तब राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उन्होंने कभी ऊपर नहीं आने दिया। अब हमारे खिलाड़ियों ने उन्हीं के देश में अपना राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया और अपना राष्ट्रगान भी बजाया। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ ही नौकरी दी जाती है।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रेपलिंग फेडरेशन के उपाध्यक्ष बलजीत संधू, लोक सभा एडिटर मनोज वर्मा, बीजेपी जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, जिला खेल अधिकारी शर्मिला राठी, देव शर्मा, कृष्ण शर्मा, बिजेंद्र झारखंड, जगदीश बीका, सुखेंद्र सिंह, रविकांत मिश्रा, रेणुका, इरफान, विनय, अभी, नूर आलम, रिजवान, मनप्रीत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल भावना से खेलना जरूरी : डीआईजी
डीआईजी एवं ग्रेपलिंग अध्यक्ष ओपी नरवाल ने कहा कि ऋषिकुल विद्यापीठ में आयोजित 15वीं जीएफआई राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ी पूरे दम खम के साथ खेले। खेल को खेल की भावना से खेलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हरियाणा समेत यूपी, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, आसाम, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, बिहार, राजस्थान, पंजाब से खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यहां से जो भी खिलाड़ी जीत कर जाएगा वो अपने राज्य के साथ परिवार का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed