फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the dispute over liquor contracts, both sides accused of shooting

Sonipat News: शराब ठेके के विवाद में दोनों पक्षों ने गोली मारने का लगाया आरोप

Sat, 01 Jul 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
In the dispute over liquor contracts, both sides accused of shooting
फोटो :49: हमले में घायल रामनिवास को अस्पताल लेकर जाते परिजन।
खरखौदा। गांव पिपली में शराब ठेके को लेकर हुए विवाद में चली गोलियों में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हुए है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष ने ठेका हटवाने की कोशिश करने व दूसरे पक्ष ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वीरवार रात को हमले में घायल हुए पूर्व सरपंच रामनिवास के भाई रामप्रकाश ने पुलिस को बताया कि गांव में कॉलेज के पास स्थित शराब ठेके को हटाने की मांग ग्रामीणों के साथ ही कॉलेज प्रबंधन ने की थी। वीरवार रात को उनके भाई रामनिवास ठेके के पास स्थित प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान सिसाना निवासी जितेंद्र, हलालपुर के सुमित, राठधना के सागर व अमित सहित दो अन्य ने आकर धमकी दी। इसी बीच उसके भाई पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें वह घायल हो गए। रामप्रकाश ने सिसाना निवासी भूपेंद्र, जितेंद्र, सागर, सुमित, अमित, टीनू व भोलू सहित 15 अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ शराब ठेके के मालिक रेवाड़ी के गांव राेझूवास निवासी अजय का कहना है कि उसने सांझेदारी में पिपली स्थित शराब का ठेका लिया हुआ है। सेल्समैन ने उन्हें बताया कि पिपली का रामनिवास ठेके पर धमकी देकर गया है कि अगर ठेका चलाना है तो रंगदारी देनी होगा। नहीं तो तेरे ठेकेदार को जान से मार दूंगा। सेल्समैन हलालपुर के सुमित ने कहा था कि वह रामनिवास से बात करेगा। वीरवार रात को सुमित व रामनिवास की प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में बातचीत हुई जहां पर कहासुनी में गोलियां चलीं और सुमित घायल हो गया। अजय ने रामनिवास व उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान डीसीपी वीरेंद्र सिंह सांगवान व विजय सिंह, एसीपी जीत सिंह बेनीवाल, थाना प्रभारी सुनील कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियो हो रहा वायरल

मामले की एक फुटेज भी वायरल हुई है। जिसमें पिपली में शराब के ठेके के पास प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में कुछ लोग हथियार सहित प्रवेश करते हैं। वहां पर पहले से ही कई अन्य युवकों के साथ बैठे पूर्व सरंपच रामनिवास के साथ मारपीट करने शुरू कर देते हैं। इस दौरान रामनिवास को गोली लगी और और हमला करने वाले भाग जाते हैं। जिसके बाद गंभीर हालत में रामनिवास को रोहतक के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया जाता है। यह पूरा घटनाक्रम कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।


दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हैं। घटना की जांच की जा रही है। मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। -जीत बेनीवाल, एसीपी खरखौदा

फोटो :49: हमले में घायल रामनिवास को अस्पताल लेकर जाते परिजन।

फोटो :49: हमले में घायल रामनिवास को अस्पताल लेकर जाते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed