फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In Sonipat, a youth was murdered with a sharp weapon after being made to drink alcohol

Sonipat News: सोनीपत में शराब पिलाकर युवक की धारदार हथियार से हत्या

Sat, 07 Sep 2024 05:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
In Sonipat, a youth was murdered with a sharp weapon after being made to drink alcohol
फोटो :24: सोनीपत के गांव देवडू के खेतों में युवक की हत्या किए जाने के मामले में जांच करने पहुंच
सोनीपत। दो दिन पहले काम पर जाने की बात कहकर घर से गए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गांव रेवली रजबहा के पास युवक का खून से सना शव मिला है। शव के पास शराब की बोतल और खाने का सामान मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि शराब पिलाने के बाद हत्या की गई है।
विज्ञापन

विकास नगर गली नंबर आठ निवासी कोमल ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया है उसका पति रुपेश (32) चार सितंबर को सुबह पांच बजे काम पर जाने के लिए घर से निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी हर संभावित जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इधर, शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि रेवली रजबहा के पास देवडू के खेतों में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। इस पर वे परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल में पहुंची और शव की शिनाख्त पति रुपेश के रूप में की। कोमल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कोमल और रुपेश के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां और एक बेटा है। रुपेश मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रुपेश की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में कच्चे रास्ते पर युवक का शव मिला है। सिर और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान हैं। युवक की पत्नी ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में सबूत जुटाए गए हैं। जल्द हमलावरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

- इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed