फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   in road accident a youth dead, brother injured

सड़क हादसे में एक भाई की मौत दूसरा घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
in road accident a youth dead, brother injured
खरखौदा: गांव रोहणा के पास अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भैंसरु खुर्द से रोहणा आ रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के घायल भाई की शिकायत पर पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भैंसरु खुर्द निवासी राजभरत का कहना है कि उन्होंने रोहणा गांव से भैंस खरीदी थी। जिसके पैसे देने के लिए वह अपने छोटे भाई   राजेश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रोहणा गांव के लिए चले थे। राजेश मोटरसाइकिल चला रहा था और वह खुद पीछे बैठा था। जब वह गांव रोहणा के बाहरी छोर से होकर गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल नहर के पुल के पास पहुंचे तो सामने से एक ट्राला काफी रफ्तार से आया और ड्राइवर साइड से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उन दोनों भाईयों को काफी चोट आई। वह अपने भाई को हास्पिटल लेकर पहुंचा लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भाई राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजभगत की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed