{"_id":"645160ae09195d5e510c3fa6","slug":"in-protest-against-e-tendering-sarpanches-burnt-effigies-and-expressed-anger-against-the-government-sonipat-news-c-17-1-141390-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने पुतला फूंक कर सरकार के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने पुतला फूंक कर सरकार के खिलाफ जताया रोष
Wed, 03 May 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 03 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21- गोहाना रोड पर बीडीपीओ कार्यालय के सामने पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करते सरपंच।
सोनीपत। ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में मंगलवार को विभिन्न गांवों के सरपंचों ने रोष जताते हुए सरकार का पुतला दहन किया।
गोहाना रोड स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सामने एकत्रित हुए सरपंचों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरपंचों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया। सरपंचों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
सरपंच सुमेर सिंह दहिया सहित अन्य ने बताया कि सरपंच लंबे समय से ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। शुरुआती चरण में सरपंचों ने खंड स्तर पर धरने प्रदर्शन किया। सरकार व सरपंच एसोसिएशन के बीच बातचीत हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझ पाया। ऐसे में सरपंचों ने एक बार फिर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सरपंच सोनीपत बीडीपीओ कार्यालय के सामने एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ रोष जताया। सरपंचों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। सरपंचों ने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि अधिकतर सरपंच उनकी नीतियों के समर्थन में हैं, ऐसे में सरकार की आंखें खोलने के लिए 30 मई को जींद में सरकार विरोध रैली आयोजित की जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में सरपंच व पंच शामिल होंगे। सरपंचों ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।
बीडीपीओ के पद खाली, अटके काम
सरपंचों ने कई माह से खाली पड़े बीडीपीओ के पद को लेकर रोष जताया। सरपंचों ने कहा कि बीडीपीओ के पद खाली होने से अब तक उनके हस्ताक्षर भी बैंक खातों के साथ अपडेट नही हो पाए है। कई अन्य कार्य भी अटके हुए है। सरपंचों ने चेतावनी दी कि वीरवार तक सोनीपत खंड में बीडीपीओ नियुक्त नही होते हैं तो उन्हें मजबूरी में बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ना पड़ेगा।