फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In Kharkhoda, 8 nominations were received for the post of Municipal Corporation President and 54 nominations for the post of councilor.

Sonipat News: खरखौदा में नपा अध्यक्ष के 8 और पार्षद पद पर आए 54 नामांकन

Tue, 18 Feb 2025 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
In Kharkhoda, 8 nominations were received for the post of Municipal Corporation President and 54 nominations for the post of councilor.
फोटो 22: सोनीपत के खरखौदा में नामांकन पत्र जमा कराते भाजपा प्रत्याशी हीरालाल इंदौरा, साथ में प्
खरखौदा। नगर पालिका चुनाव में नपा अध्यक्ष पद के लिए कुल 8 और पार्षद पद के लिए 54 नामांकन दाखिल किए गए। नपा अध्यक्ष पद के लिए पहले 2 नामांकन आए थे, सोमवार को अंतिम दिन 6 लोगों ने और नामांकन किया। वहीं, पार्षद के लिए सोमवार को विभिन्न वार्डों से 26 नामांकन हुए, जबकि पहले 28 नामांकन पत्र जमा हुए थे। अब खरखौदा के कुल 16 वार्डों में 54 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी हीरालाल इंदौरा व तीन अन्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद पर नामांकन कराया है। भाजपा प्रत्याशी के साथ बेटी दीपाली ने कवरिंग प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी किरण के साथ उनके पति रिंकेश ने कवरिंग प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। निर्दलीय ममता मेहरा सैनी और ओमबीर सिंह ने भी नामांकन किया।
विज्ञापन

ममता के समर्थन में इंदौरा ने पहले मना किया, फिर भरा पर्चा
भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल इंदौरा ने सैनी गढ़ी की चौपाल में पहुंचकर ममता मेहरा सैनी के समर्थन में अपना नामांकन न भरने की बात कही। लेकिन, मामला सहमति पर पहुंच नहीं पाया। इसके बाद दोनों ने नामांकन भर दिया। नपा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस, इनेलो, आप व जजपा की तरफ से किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया।इससे पहले विभिन्न वार्डों में मान-मन्नोवल का दौर भी चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरालाल का पर्चा भराने पहुंचे बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली नपाध्यक्ष उम्मीदवार हीरा लाल इंदौरा का नामांकन पत्र जमा करवाने पहुंचे। बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। खरखौदा में भी बहुमत के साथ कमल खिलने जा रहा है। भाजपा के मुकाबले में कोई नहीं है। कांग्रेस और आप के प्रत्याशी हमारे समर्थन में बैठने का काम करेंगे।

वार्ड 12 से पूनम सर्व सम्मति से बनीं पार्षद

वार्ड 12 से एक ही नामांकन होने के कारण पूनम सैनी का निर्विरोध नामांकन हुआ है। ऐसे में उनका पार्षद बनना तय है। इस वार्ड से 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। पंचायती तौर पर एक पर सहमति बनने के बाद पूनम सैनी ने नामांकन कराया।

फोटो 22: सोनीपत के खरखौदा में नामांकन पत्र जमा कराते भाजपा प्रत्याशी हीरालाल इंदौरा, साथ में प्

फोटो 22: सोनीपत के खरखौदा में नामांकन पत्र जमा कराते भाजपा प्रत्याशी हीरालाल इंदौरा, साथ में प्

फोटो 22: सोनीपत के खरखौदा में नामांकन पत्र जमा कराते भाजपा प्रत्याशी हीरालाल इंदौरा, साथ में प्

फोटो 22: सोनीपत के खरखौदा में नामांकन पत्र जमा कराते भाजपा प्रत्याशी हीरालाल इंदौरा, साथ में प्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed